संदेश

जून, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आलोचकों को नुसरत जहां ने दिया करारा जवाब कहा...

चित्र
तृणमूल कांग्रेस सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां सांसद में शपथ ग्रहण करने के दौरान अपनी मांग में सिंदूर, हाथों में लगी महेंदी और चुड़ा पहने पर हो रही आलोचनाओं को अब नुसरत ने करारा जवाब दिया है। अपने ट्विटर अकांउट पर नुसरत ने कैप्शन में लिखा, ‘किसी भी धर्म के कट्टर लोगों द्वारा की गई टिप्पणियों पर ध्यान देना या प्रतिक्रिया देना केवल घृणा और हिंसा को जन्म देता है और इतिहास इस बात की गवाही देता है।’ साथ ही एक तस्वीर शेयर करी जिसमें लिखा था कि मैं एक समावेशी भारत का प्रतिनिधित्व करती हूं। जो कि जाति, पंथ और धर्म की बाधाओं से परे है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। मैं अभी भी एक मुसलमान हूं। किसी को भी इस बात पर टिप्णी नहीं करनी चाहिए कि मुझे क्या पहनना चाहिए। दरअसल, नुसरत जहां सांसद में शपथ ग्रहण करने के दौरान अपनी मांग में सिंदूर, हाथों में महेंदी और चुड़ा पहने पूरे पारंपरिक लूक में नज़र आई। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होने लगी। जिसके बाद नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद के धर्मगुरू ने फतवा जारी किया था। उनका कहना है कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निका...

लोकसभा सत्र 2019: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और धार 356 पर बोले अमित शाह कि...

चित्र
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा में अपना पहला संबोघन दिया। जिसमें उन्होनें जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को 6 महीने और बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिसे लेकर विपक्ष के कई नेताओं ने आपत्ति जताई।  साथ ही कहा कि धारा 370 संविधान में यह धारा स्थाई नहीं है। उन्होनें कहा कि 370 हमारे संविधान का अस्थायी मुद्दा है और ये शेख अब्दुल्ला साहब की अनुमति से ही हुआ है। उन्होनें कहा कि जम्मू-कश्मीर में 356 का इस्तेमाल हमने विशेष परिस्थिति में किया है। अभी तक जम्मू-कश्मीर में 132 बार धारा 356 का इस्तेमाल हो चुका है, जिसमें से 93 बार कांग्रेस ने इस्तेमाल किया और बीजेपी ने कभी भी राजनीतिक विद्धेष की वजह से 356 का इस्तेमाल नहीं किया है। अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। साथ ही, उन्होनें कहा कि हमें आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना है और हमें भरोसा है कि जनता के साथ से हम इसमें जरूर कामयाब होंगे, देश की सुरक्षा और जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। साथ ही, कहा कि आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई केवल भारतीय जनता पार्टी ही नही लड़ रही इसे पहले भी कई पार्टी ज...

पूर्वी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन, अबतक यहां लग चुके है कैमरे...

चित्र
पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने रविवार से अपने संसदीय क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का काम शुरू कर दिया है। गौतम ने यह कमद क्राइम को कंट्रोल करने व महिलाओं की सेफ्टी के लिए उठाया है। यह काम बड़ी तेजी से चल रहा है। इस बात की जानकारी गौतम गंभीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।  गौतम ने शुक्रवार को ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘तीसरे फेज के सीसीटीवी कैमरों के इंस्टोलेशन के बाद मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं में अकेला ही चला था मंजिल की तरफ... लोग साथ आते गए.. कारवाँ बनता गया। सच्ची नियत से ही सफलता मिलती हैं, ट्वीटर पर बड़े चोंचलें कसने से नहीं’। बुधवार को उन्होनें त्रिलोकपुरी में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉलेशन के बारे में जानकारी देते हुए वीडियो के साथ  ट्वीट किया कि मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र त्रिलोकपुरी के ब्लॉक 15 में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन के चरण 2 के पूरा होने की सूचना देते हुए खुशी हो रही है। ऐसे भारी भीड़ वाले बाजार क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ, मैं दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अपने वादे को दोहराना चाहता हूं’। इससे...

25 जून 1975 को रातों-रात आपातकाल की घोषणा क्यों की गई?

चित्र
आज से 44 साल पहले 25 जून 1975 को देश में आपातकाल की घोषणा करी थी, जो 21 मार्च 1977 तक लगी रही। इसे देश का काला अध्याय भी कहा जाता है। तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रूद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल लागू होते ही चुनाव स्थगित हो गए थे। रातोंरात लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए गए थे। अभिव्यक्ति के सभी माध्यमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इंदिरा गांधी के विरोध करने वाले नेता जयप्रकाश नारायण, मोराजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे बड़े नेताओं को सलाखों के पिछे पहुचा दिया गया था। साथ ही सरकार की आलोचना करने वाले पत्रकारों, समाजसेवियों, नागरिक संगठनों के लोग और छात्रों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया गया था। अखबारों को सरकार के खिलाफ कुछ भी छापने की अनुमति नही थी यदि कोई अखबार ऐसे करता था तो उसकी सेंसरशिप रद की जाने लगी। मीडिया से सारी आजादी छीन ली गई थी। जेपी की रामलीला मैदान में हुई रैली की खबर लोगों तक ना पहुंचे इसलिए दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित...

'छड़ा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने की तीन दिन में रिकॉर्ड तोड़ कमाई...

चित्र
पंजाब के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की फिल्म छड़ा शुक्रवार को सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म छड़ा लोगो को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म को लोगो का बहुत प्यार मिल रहा है। दिलजीत और नीरू की जोड़ी हमेशा की धूम मचाती है। फिल्म ने तीन दिन में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करी है। फिल्म में दिलजीत और नीरू के साथ अनीता देवगन, अनीता मीत, गुरप्रीत भंगू, जगजीत संधू, हरदीप गिल और रूपिंदर रूपी भी नज़र आ रहे हैं। छड़ा फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.10 करोड़ कमाई करी। दुसरे दिन फिल्म ने 3.54 करोड़ की कमाई करी। तीसरे दिन रविवार को दोनों दिन के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4.25 करोड़ की कमाई करी। इसी तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.89 कोरड़ रूपये हो चुका है। दिलजीत दोसांझ ने इसकी खबर अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर के साथ फिल्म की कलेक्शन शेयर करते हुए दी है। साथ ही में उन्होनें लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि Shadaa HISTORY TE HISTORY HOYEA PEYA A KAM SHADA ने एक पंजाबी फिल्म के लिए सबसे बड़ी भारतीय ओपनिंग वीकेंड के साथ फिर से रिकॉर्ड बनाया, धन्यवाद। जगदीप सिद्धू के डायरेक्शन...

कबीर सिंह फिल्म ने की दो दिन में जबरदस्त कमाई...

चित्र
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ शुक्रवार को रिलीज हो चुकी  है। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।  फिल्म कबीर सिंह दो दिन से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की एक्टिंग देखने को मिल रही है। यह तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रोड्डी’ का हिंदी रीमेक है। लोगों को ट्रेलर रिलीज होने बाद से ही फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। देश की 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह को लोगो का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म कि ओपनिंग 20 करोड़ रूपये की जबर्दस्त कमाई  से हुई थी। इसी के साथ ही यह फिल्म शाहिद की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। कबीर सिंह ने रिलीज होने के दूसरे दिन शनिवार को फिल्म के पहले दिन के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 22.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 42.25 करोड़ रूपये हो चुका है। इसके साथ ही यह फिल्म 2019 की टॉप 5 ओपनर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई है। एक्टर शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस का शुक्रिया अदा किया साथ ही फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म में शाहिद की...

World Music Day 2019: हमारे जीवन पर इस कदर असर डालता है संगीत...

चित्र
दुनियाभर में 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। संगीत दिवस के अलावा इसे संगीत समारोह के रूप मे भी जाना जाता है। विश्व संगीत दिवस का उद्देशय लोगों को संगीत के प्रति जागरूक करना है।  दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसे संगीत से प्यार ना हो। बच्चें से लेकर बुढ़े तक संगीत का आंनद लेते है। संगीत हमारे जीवन शैली से ही जुड़ा हुआ है। संगीत हमारी जिंदगी से इस कदर साथ जुड़ा हुआ है की हम चाहे सुख में हो या फिर दुख में संगीत दोनो में ही हमारा साथ देता है। बताया जाता है कि संगीत की वर्ल्ड म्यूजिक डे की शुरूआत 21 जून 1982 को फ्रांस में हुई थी। इस दिन फ्रांस में सार्वजनिक अवकाश होता है। लोगों में संगीत का जादू इस कदर सिर चढ बोलता है कि फ्रांस के लोग इस दिन सड़को पर उतरकर संगीत का अनंद लेते हैं और थिरकते है। ऐसा माना जाता है कि हर किसी शख्स के साथ अपने पसंद के गीत सुनने के दौरान शरीर के संवेदनशील अंगों में हरकतें होती हैं। मनोवैज्ञानिक का माना है कि संगीत का हमारी सेहत से गहरा संबंध है। संगीत से सेहत पर पड़ने वाले सकारात्मक पहलू को संगीत थैरेपी के नाम से जाना जाता है। संगीत सनुकर दिल क...

International yoga day 2019: हर साल 21 जून को ही क्यो मनाया जाता है योग दिवस ?

चित्र
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। लोगो में कुछ सालों से योग की लोकप्रियता काफी बड़ गई है। योग परंपरा भारत में तकरीबन 5000 साल पुरानी मानी जाती है। इस दिन योग से जूडे फायदें के बारे में बताया जाता है साथ ही लोग इस दिन योग करते हुए अपनी सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो सांझा करते है। साथ ही योग के महारथी कई वीडियो शेयर करते है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर शिल्पा शेट्टी तक इस दिन योग करते हुए अपनी वीडियो शेयर करते है और योग के फायदे बताते हैं साथ ही बताते है कि योग किस तरह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इस दिन कई जगह बड़े-बड़े योग कार्यक्रम होते है जिसमें कई संख्या में लोग एक जगह साथ मिलकर योग करते है। योग के महारथी जैसे की योग गुरू रामदेव ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते है। योग दिवस पर बड़े-बड़े मंत्री अलग- अलग जगहों पर योग करते हुए नज़र आ रहे हैं। साथ ही, पीएम नरेंद्र मोदी भी रांची में जनता के साथ योग करते हुए नज़र आ रहे हैं। योग के कई फायदे होते है योग हमारे शरीर और मन के लिए फायदेमंद होता है। योग से शरीर के कई प्रकार के दर्द को दूर किया जा सकता है। जोड़ो, हड्डियों या मा...

अर्जुन पटियाला: कॉमेड़ी से भरपूर ट्रेलर ने मचाई धूम

चित्र
रोहित जुगराज के निर्देशन में बनी फिल्म अर्जुन पटियाला का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में पंजाब के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन लीड रोल में नज़र आ रही हैं। फिल्म अर्जुन पिटायाला का ट्रेलर रिलीज होते ही लोगो के दिलों पर छा गया है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर आने के बाद अब लोग फिल्म का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर काफी मजेदार और कॉमेडी से भरपूर है है। फिल्म में वरुण शर्मा भी नज़र आ रहे हैं। फिल्म में एक स्पेशल सॉन्ग भी है जिसमें सनी लियोनी अपना जलवा दिखाती हुई नज़र आएंगी। फिल्म ट्रेलर कॉमेडी, मैलो ड्रामा और एक्शन से भरपूर है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और वरूण शर्मा पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं। दिलजीत काफी मजाकिया पुलिसवाले के किरदार में है। वहीं कृति सेनन एक पत्रकार के किरदार में नज़र आ रही हैं। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म काफी मजेदार हो सकती है। टी-सीरिज ने इसका ट्रेलर लॉन्च करते हुए लिखा ‘ईमानदारी एक अच्छा तरीका है, इसलिए हम लेकर आए हैं इंडिया का पहला सच्चा ट्रेलर। इसमें एकशन, ड्रामा , रोमांस, कॉमेडी और सनी भी है। ट्रेलर रिलीज होने की जानक...

बिहार में चमकी बुखार का प्रकोप लगातार जारी, अभी तक इतने बच्चों की मौत

बिहार में चमकी बुखार से मरने वालो की संख्या दिन प्रतीदिन बड़ती जा रही है। चमकी बुखार से अभी तक 135 बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। 15 मौतें मोतिहारी में और 6 मौतें बेगूसराय में हई हैं। इस बुधवार को मुजफ्फरपुर के अस्पताल में चमकी बुखार के 16 नए मामले सामने आए है। साथ ही मोतिहारी के सदर अस्पताल में बुधवार को 19 बच्चों को भर्ती किया गया  है। बेगुसराय में भी चमकी के 3 नए मामले सामने आए हैं। हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा है कि यह बुखार का सिलसिला कब खत्म होगा? फिलहाल इसका जवाब किसी के पास नही है। दरअसल चमकी बुखार एक दिमागी बुखार, जापामी इंसेफवाइटिस, नवकी बीमारी है, एक गंभीर बिमारी है। जिसका समय रहते इलाज करना जरूरी है। यह बीमारी अत्यधिक गर्मी एवं नमी के मौसम में फैलता है। यह बीमारी 1 साल से 15 साल की उम्र के बच्चों को ज्यादा प्रभावित करती है। लगातार हो रही मौतों के कारण जांच के लिए स्वास्थय विशषेतज्ञों की टीम मुजफ्परपुर में है। वहीं, स्वास्थय विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इलाके में चिलचिलाती गर्मी, नमी और बारिश के ना होने के चलते लोग हाइपोग्लाइसीमिया शरीर में अचानक शुगर की कमी के का...

मुखर्जी नगर मामला: लोगो का भड़का गुस्सा, तीन पुलिस वालो को किया गया निलंबित

चित्र
मुखर्जी नगर में बीच सड़क टेम्पो चालक और उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को नलिंबित कर दिया गया है। लेकिन सिख समुदाय बाकी पुलिस वालो पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 17 जून रात तीन बजे तक प्रदर्शनकारी थाने के सामने डटे रहे। देर रात 12 बजे सिख समुदाय का एक डेलिगेशन पुलिस अधिकारियों से मिला जिसने पुलिस के सामने मांग रखी कि ड्राइवर सरबजीत के खिलाफ हत्या के प्रयास की जो धारा 307 लगाई गई है उसे हटाया जाए और वीड़ियो में नज़र आ रहे सभी पुलिस कर्मियों के सस्पेंड किया जाए। हंगामे के बाद गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी से मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौके पर पहुंचे और चालक की पिटाई और पग के अपमान के कारण पुलिसकर्मियों पर चालक की हत्या की कोशिश करने का मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की।  दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने के बाहर रविवार शाम 6 बजे के करीब ग्रामीण सेवा चालक और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। दरअसल सिख आटो चालक से गलती से एक गाड़ी में टक्कर लग गई थी जिसके बाद पुलिस ने इसे 500 रूपये देने के लिए कहा और इस चालक ने मना कर दिया और पुलिस और चालक के बिच झड़प हो गई। इस बीच ...

India vs pakistan 2019: एक बार फिर टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को दी करारी मात

चित्र
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर मैच में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सभी मैचों में जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा और पाकिस्तान को 89 रनों से हराया है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 336 रन बनाए। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 40 ओवरों पर 6 विकेट पर 212 रन बना सकी। इंडियन क्रिकेट टीम के बलेबाज रोहित शर्मा ने 140 रन बनाए इसके अलावा लोकेश राहुल ने 57 रन और कप्तान विराट कोहली ने 77 रन बनाए। इस दिल्चसप मैच को बारिश की वजह से दो बार रोका भी गया, तीसरी बार आई बारिश के बाद मैच को 10 ओवर कम कर दिया गए। इसके बाद पाकिस्तान को जीत के लिए 30 गेंदों में 136 रन बनाने थे, जो कि नामुमकिन था और यही हुआ। लेकिम ग्रीन शर्ट 40 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन ही बना पाई और वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ हार का सामना किया। वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली इस बड़ी जीत में सबसे बड़ा हाथ रोहित शर्मा का है उन्होनें पाकिस्तान तेज गेंदबाजों को जमकर मार लगाई और रोहित ने 114 गेंदों में 14 चौकें और 3 छक्के की मदद से 140 रन ब...

फिल्म भारत की ताबड़तोड़ कमाई, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

चित्र
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ईद पर रिलीज हुई फिल्म भारत लोगो के दिल में काफी छाई हुई है। फिल्म ने पहले दिन ही जबरदस्त कमाई की है, जो अभी भी कायम हैं, फिल्म रिलीज होने के नौ दिन बाद भी लोगो के दिल पर काफी छाई हुई है। फिल्म भारत ने बच्चे, बूढ़े सबपर अपना जादू बिखेरा हुआ है। फिल्म सभी जनरेशन को पसंद आ रही है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म भारत 9वें दिन के कमाई के आंकड़े सामने आएं हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत फिल्म ने गुरूवार को 6.50 करोड़ रूपये की कमाई की है। इस कमाई को जोड़ ले तो भारतीय बाजार मे फिल्म की कमाई करीब 181.10 करोड़ रूपये तक पहुंच गई है। भारत ने पहले दिन 42.30 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़, तीसरे दिन 22.20 करोड़, चौथे दिन 26.70 करोड़ रूपये कमाए थे। वहीं पांचवें दिन का कलेक्शन 27.90 करोड़, छठे दिन का 9.20 करोड़ और सातवें दिन 8.0 करोड़ था। अनुमान लगाया जा रहा है की जल्द ही भारत फिल्म 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा हासिल कर जाएगी। यह फिल्म देश में 4700 और ओवरसीज में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। भारत फिल्म 2019 की बॉक्स ऑफ...

Saaho Teaser: प्रभास की एक्शन फिल्म के टीजर ने मचाई धमाल

चित्र
बाहुबली जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद प्रभास एकबार फिर से अपनी फिल्म साहो से धमाल मचाने वाले हैं। प्रभास की फिल्म साहो का टीजर रिलीज हो चुका है। जिसे तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया और सोशल मीडिया पर भी छा गया है। साहो के टीजर रिलीज होने की जानकारी खुद फिल्म के लीड एक्टर प्रभास और एक्ट्रेस श्रध्दा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से दी है। फिल्म का टीजर देखकर पता चलता हैं कि फिल्म एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है। इसे भारत की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर मूवी कहा जा रहा है। साहो फिल्म मे प्रभास और श्रध्दा कपूर की जोड़ी लोगो को बहूत पसंद आ रही है। साथ ही फिल्म में मंदिरा बेदी, नील नितिन मुकेश. जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे भी नज़र आ रहे हैं। साहो के टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर लोगों मे काफी क्रेज है, तो अब यह देखना होगा कि फिल्म साहो के रिलीज होने के बाद पर्दे पर कैसा धमाल मचाती है। बाहुबली 2 की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद प्रभास की साहो से भी बंपर कमाई की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि फिल्म साहो 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुग...

युवराज ने लिया क्रिकेट से संन्यास, आगे की होगी यह योजना !

चित्र
सिक्सर किंग युवराज सिंह ने सोमवार को क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टीम इंडिया के खिलाड़ी युवराज सिंह जिन्होनें इंडिया को दो वर्ल्डकप (2007 T-20, 2011 WC) जिताए। 19 साल का करियर आज खत्म हो गया यह कहते हुए मीडिया के सामने युवराज सिंह भावुक हो गए। इस खेल ने मुझे सिखाया कि कैसे लड़ना है, कैसे गिरना है, धूल फांकना है, फिर से उठना है और आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि मैंने क्रिकेट में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। 2011 का वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए सपना रहा है। मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी है। मैंने अपने पिता का सपना पूरा किया है। उन्होनें अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया साथ ही बताया कि अब वह क्या करेंगे। युवराज सिंह ने कहा कि अपनी जिंदगी का एक लंबा समय क्रिकेट के लिए देने के बाद अब मैंने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। उन्होनें बताया कि वह अपनी फांउडेशन You We Can के जरिए देशभर में अब वह कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए काम करेंगे और उनकी मदद करेंगे, फिर चाहे वह फंड को लेकर ही क्यों ना हो। बता दें कि युवराज खुद कैंसर से लड़कर वापसी कर चुके हैं। 2011 वर्ल्डकप के बाद उनका कैंसर सामने आया था, जिसके बा...

धोनी गलव्स मामल: धोनी के पास अब बचा यह रास्ता वरना मिल सकती है यह सजा !

चित्र
बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रहें मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान टीम के विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी ने जो ग्लव्स पहनकर विकेटकीपिंग करने उतरे थे, उस पर बलिदान बैज का लोगो लगा हुआ था। गुरूवार को इंटरननेशनल क्रिकेट कांउसिल (आसीसी) ने इस पर अपनी आपत्ति जताई थी। उसने बीसीसीआई से धोने के विकेटकीपिंग ग्लव्स से बिलदान बैज का निशान हटाने के लिए कहा था। इस अपत्ति पर बीसीसीआई अपना मजबूती से पक्ष रखा है। लेकिन आईसीसी के महाप्रबंधक (स्ट्रेटेजिक कम्यूनिकेशंस) क्लेयर फर्लांग कह चुके हैं,' प्रत्येक विकेटकीपिंग गलव्स पर दो निर्माताओं के लोगो की ही अमुमति है। निर्माताओं के लोगो के अलावा किसी अन्य विजिबल लोगो की इजाजत नही है'। अब धोनी के पास दो विकल्प बचते हैं, या तो वो अपने गलव्स बदल लें या फिर बलिदान बैज को ढकने के लिए गलव्स पर टेप लगा दें। इसके बाद भी अगर धोनी रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में ‘बलिदान बैज’ वाले गलव्स को पहनते हैं तो उन्हें फटकार लगाई जा सकती है। साथ ही इससे जुड़ा दूसरा अपराध 10 महीने के अंदर होता है, तो मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया जाएगा साथ ही अ...

धोनी गलव्स मामल: वर्ल्ड कप में धोनी के ग्लव्स पर आपत्ति क्यो ?

चित्र
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान टीम के विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी द्वारा ‘बलिदान बैज’ वाले ग्लव्स पहनने पर आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप ने आपत्ति जताई। आईसीसी ने कहा कि नियमों के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी के कपड़ों या उनके खेल के सामनों पर कोई भी व्यक्तिगत संदेश या लोगो लगाने की इजाजत नहीं है। इसमें विकेटकीपर के ग्लव्स भी शामिल हैं। इन पर भी यही शर्तें लागू होती हैं। बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रहें मैच में धोना ने जो ग्लव्स पहनकर विकेटकीपिंग करने उतरे थे, उस पर बलिदान बैज का लोगो लगा हुआ था। गुरूवार को इंटरननेशनल क्रिकेट कांउसिल (आसीसी) ने इस पर अपनी आपत्ति जताई थी। उसने बीसीसीआई से धोने के विकेटकीपिंग ग्लव्स से बिलदान बैज का निशान हटाने के लिए कहा था। प्रशासकों की समिति (सीओए) के चेयरमेन विनोद राय ने बताया की इस अपत्ति पर बीसीसीआई अपना मजबूती से पक्ष रखा है। शुक्रवारको बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र लिखा ‘पत्र में धोनी को बलिदान बैज लगे ग्लव्स पहनकर विकेटकीपिंग करने की इजाजत देने की मांग की है। सभी जानते हैं कि बैज से किसी तरह का कर्मिशयल या धार्मिक पहलू नहीं जुड़ा है। इस कार...

3 दिने में फिल्म ‘भारत’ ने कर ली इतनी कमाई

चित्र
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ईद पर रिलीज हुई फिल्म भारत लोगो के दिल में काफी छाई हुई है। फिल्म ने पहले दिन ही जबरदस्त कमाई की है फिल्म भारत ने दो दिन में करीब 72 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस में रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म की ओपनिंग डे कलेकशन 42.30 करोड़ रूपये रही है तो वही दूसरे दिन भी फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई करी है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी भारत में सलमान खान के साथ ही कैटरीना कैफ और दिशा पटानी भी नज़र आ रही हैं। ऐसे में अनूमान लगाया जा रहा है कि फिल्म भारत महज 3 दिनों के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। ओपनिंग डे कि कलेकेशन के साथ ही फिल्म भारत सलमान, कटरीना और अली अब्बास जफर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनी है।

केरल में फिर एकबार निपाह वायरस की दस्तक से लोग सहमे...

उत्तर केरल में पिछले साल निपाह वायरस 17 लोगों की जान लेनें के बाद अब एक बार फिर दूबारा दस्तक दें चुका है और  23 वर्ष के एक कॉलेज छात्र में निपाह वायरस की पुष्टि की गई है। केरल की स्वास्थय मंत्री के.के शैलजा ने कहा कि पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान एऩआईवी में छात्र के रक्त के नमूने की जांच की गई जिसमें निपाह के संक्रमण की पुष्टि की गई है। इससे पहले 2 विषाणु विज्ञान संस्थानों-मणिपाल इंस्टिटयूट ऑफ वायरोलॉजी और केरल इंस्टिटूयट ऑफ वायरोलॉजी ऐंड इंफेक्शस डिजीजेज- में भी रक्त के नमूनों की जांच की गई थी, जिनमें निपाह के संकेत मिले थे। इसके साथ ही छात्र के साथ संपर्क में रहनें वाले अन्य जिलों के 311 लोगों को भी निगरानी में रखा गया है। सरकार ने लोगों से बिना घबराए इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कुछ कदम उठाने के लिए कहा है। शैलजा ने कहा, ‘हमें विश्वास है कि हम इसका सामना कर सकते हैं। हमने पिछले साल कोझीकोड में इसका सामना किया था और इसे काबू किया था’। मुखमंत्री पिनारयी विजय मे कहा कि ‘घबराने की जरूरत नही हैं क्योंकि स्वास्थय नेटवर्क चुनौती से निपटने में सक्षम है’। बता दें कि, ...

क्रोध पर नियंत्रण क्यों जरूरी है ?

क्रोध हर किसी को आता है। यह आपके जीवन में मुश्किलों को पैदा कर सकता है। एक छोटी सी बहस पर भी अपने नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं और आप चीजों को तोड़ सकते हैं। हम अकसर अपना गुस्सा किसी ओर पर निकालतें हैं। हर किसी बात पर क्रोधित होना। छोटी-छोटी बात पर गुस्से और ताव में मारपीट या गाली गलौच करना। आए दिन हम ऐसे कई खबरें सुनतें हैं जिसमें किसी ने अपना आपा खोकर किसी को मार दिया है। तो पहले हमें यह समझना होगा की इसका कारण क्या हैं? क्रोध के कई कारण होते हैं जैसे की जब हम ज्यादा परैशान हो जाते हैं, या हमारे मन में कोई डर बैठ जाएं या फिर किसी चीज को खोने का डर हो सबसे बड़ा की हमें अपनें जीवन में चल रही मुश्किलों से बाहर आने के लिए कोई हल नही मिल रहा हो। गुस्सा करने वाले लोग अपने हिसाब से सब कुछ करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि जैसा वो बोले वैसे ही सब काम करें। अगर उनकें हिस्साब से काम ना हो तो उन्हें लगता हैं कि सब लोग जानबूझकर उन्हें परेशान करने के लिए उनकी पसंद का काम नही कर रहें हैं। जबरदस्ती किसी चीज को पाने की चाह उनमें बहुत दिखाई देती हैं। क्रोध का सबसे बड़ा कारण स्ट्रेस है। आजकल सभी अपने जीव...

मोदी सरकार 2 का पहला फैसला शहीदों के बच्चों के लिए...

चित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जून को शपथ ली, दूसरी बार सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने पहला फैसला देश की रक्षा पर कुर्बान होने वाल शहीदों के बच्चों के लिए लिया है। पीएम मोदी ने एक वीडियों ट्वीट किया जिसमें वो किसी दस्तावेज पर हस्ताशर करते हुए नज़र आ रहे हैं। पीएम मोदी ने इस वीडियों के कैप्शन में लिख है, हमारी सरकार का पहला निर्णय भारत की रक्षा करने वालों को समर्पित है! राष्ट्रीय रक्षा कोष के तहत पीएम की छात्रवृत्ति योजना ( Prime Minister Scholarship scheme ) में स्वीकृत बड़े बदलाव जिनमें आतंकी या माओवादी हमलों में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के वार्डों के लिए बढ़ी हुई छात्रवृत्ति शामिल है। प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना में बदलाव के बाद अब शहीदों के बेटों को दी जाने वाली राशी को 2000 से बढ़ाकर 2500 रुपये महिना कर दिया गया है और शहीदों की बेटियों को दी जाने वाली राशी को 2250 से बढ़ाकर 3000 रुपये महिना कर दिया गया है। हर साल 500 पुलिसकर्मियों के बच्चों को यह छात्रवृति दी जाएगी। इस छात्रवृति के दायरे में आतंकवादी और माओवादी हमलों में शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को लिया जाएगा।