अर्जुन पटियाला: कॉमेड़ी से भरपूर ट्रेलर ने मचाई धूम

रोहित जुगराज के निर्देशन में बनी फिल्म अर्जुन पटियाला का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में पंजाब के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन लीड रोल में नज़र आ रही हैं। फिल्म अर्जुन पिटायाला का ट्रेलर रिलीज होते ही लोगो के दिलों पर छा गया है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर आने के बाद अब लोग फिल्म का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर काफी मजेदार और कॉमेडी से भरपूर है है। फिल्म में वरुण शर्मा भी नज़र आ रहे हैं। फिल्म में एक स्पेशल सॉन्ग भी है जिसमें सनी लियोनी अपना जलवा दिखाती हुई नज़र आएंगी।

फिल्म ट्रेलर कॉमेडी, मैलो ड्रामा और एक्शन से भरपूर है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और वरूण शर्मा पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं। दिलजीत काफी मजाकिया पुलिसवाले के किरदार में है। वहीं कृति सेनन एक पत्रकार के किरदार में नज़र आ रही हैं। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म काफी मजेदार हो सकती है।

टी-सीरिज ने इसका ट्रेलर लॉन्च करते हुए लिखा ‘ईमानदारी एक अच्छा तरीका है, इसलिए हम लेकर आए हैं इंडिया का पहला सच्चा ट्रेलर। इसमें एकशन, ड्रामा , रोमांस, कॉमेडी और सनी भी है। ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी खुद फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन और फिल्म लीड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर ट्रेलर का पार्ट शेयर करते हुए दी है साथ ही उन्होनें लिखा है ‘इंडियन सिनेमा की 245th पुलिसवाली पिक्चर पर इंडिया का पहला ओनेस्ट ट्रेलर’। फिल्म अर्जुन पटियाला 26 जुलाई को रिलीज होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा