अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है। अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए युगों युगों से हमारे देश में योग करने की परंपरा चली आ रही हैं। लेकिन आज के समय की अगर बात करें तो आजकल बहुत कम लोग योग करते है। लेकिन आज भी स्वस्थ रहने के लिए योग करना बहुत ज़रूरी है। रोज़ाना योग करने से व्यक्ति को हेल्दी और फीट रहने में मदद मिलती है। योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य, वज़न, सौंदर्य, एकाग्रता में सुधार लाने और मेंटल हेल्थ हो बेहतर रखने में मदद करती है। योग के कई आसन हैं हर एक आसान हमारे शरीर के लिए किसी ना किसी तरह से फायदेमंद होता है। 


हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल योद दिवस की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” है। यह थीम “एक “पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” के रुप में भी प्रतिनिधित्व करता है। 

21 जून को क्यों मनाया जाता है योग दिवस?

दरअसल 21 जून उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन को ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। दक्षिणायन होने पर सूर्य का तेज़ कम हो जाता है। सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए असरदरा है। इस कारण प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

योग दिवस मनाने की शुरुआत 21 जून 2015 से हुई थी। 27 दिसंबर 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया के तमाम देशों से योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रसताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकर कर लिया और 3 महीने के अंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐलान किया। जिसके बाद 2015 में पहली बार योग दिवस मनाया गया।

रोज़ाना योग करने से हमारे शरीर को कौन-से फायदे होते हैं?

- योग करना ना सिर्फ हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है बल्कि योग करना हमारे मस्तिष्क के भी फायदेमंद होता है। योद हमारे दिमाग को शांत रखने में मदद करता है। योग करने से आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं।

- योगा करने से मांसपेशियों में खिंचाव और मरोड़ जैसी कई क्रियाएं होती हैं। इससे हमारे शरीर की थकान दूर होती है और हम हमेशा तरोताज़ा महसूस करते हैं। अगर आप नियमित रुप से योग करते हैं तो शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

- रोज़ाना सही तरीके से योग करने से बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। योग करने वाले व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। इसी के साथ ही एक्सपर्ट भी बीमारियों से लड़ने के लिए योग करने की सलाह देते हैं। लेकिन ऐसे में याद रखें कि किसी एक्सपर्ट की सलाह और योग एक्सपर्ट की निगरानी में योग करें। 

- अगर आप रोज़ाना सुबह उठकर योग करते हैं तो आपका पुरे दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं। यह शरीर से आलस दूर करने और तरोताज़ा महसूस करने में आपकी मदद करता है। योग करने वाला व्यक्ति शारीरिक रुप से सक्रिय रहता है। 

- अगर आप नियमित रुप से योग, प्राणायाम या व्यायाम करते हैं तो इससे आपका शरीर लचीला बन सकता है। अगर आप फ्लेक्सिबल बॉडी पाना चाहते हैं तो योग इसमें आपकी मदद कर सकता है।

- योग शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। जिससे सभी अंग सुचारु रुप से काम करते हैं।

- जो लोग वज़न कम करना चाहते हैं उनके लिए योग करना फायदेमंद मनाना जाता है।

- योग हमारी मांसपेशियों को मज़बूत करता है और शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करता है। यह हमारे पाचन तंत्र को भी मज़बूत करता है। योग फिट रहने का एक बेहतरीन तरीका है।

वैसे तो योगा करना पुरी तरह से सुरक्षित हैं, लेकिन अगर आप बिना जानकारी से गलत मुद्र या फिर गलत तरीके से योगा करते हैं तो इसे नुकसान भी हो सकता है इसलिए योगा आसन के बारे में सही जानकारी होना बेहद ज़रूरी है। 

तो देखा आपने हेल्दी रहने के लिए योग कितनी ज़रूरी है। और योगा आसान करने के लिए कोई खास मशीन या फिर सहायक उपकरण भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। बस ज़रूरत है तो अपने कीमती समय में से थोड़ा समय निकालने की और नियमित रुप से योग का अभ्यास करने की। आप सुबह 20 से 30 मिनट निकालकर भी योग करते हैं तो ऐसा करने से आप अपने आपको फीट रख सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा