आलोचकों को नुसरत जहां ने दिया करारा जवाब कहा...

तृणमूल कांग्रेस सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां सांसद में शपथ ग्रहण करने के दौरान अपनी मांग में सिंदूर, हाथों में लगी महेंदी और चुड़ा पहने पर हो रही आलोचनाओं को अब नुसरत ने करारा जवाब दिया है।

अपने ट्विटर अकांउट पर नुसरत ने कैप्शन में लिखा, ‘किसी भी धर्म के कट्टर लोगों द्वारा की गई टिप्पणियों पर ध्यान देना या प्रतिक्रिया देना केवल घृणा और हिंसा को जन्म देता है और इतिहास इस बात की गवाही देता है।’ साथ ही एक तस्वीर शेयर करी जिसमें लिखा था कि मैं एक समावेशी भारत का प्रतिनिधित्व करती हूं। जो कि जाति, पंथ और धर्म की बाधाओं से परे है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। मैं अभी भी एक मुसलमान हूं। किसी को भी इस बात पर टिप्णी नहीं करनी चाहिए कि मुझे क्या पहनना चाहिए।

दरअसल, नुसरत जहां सांसद में शपथ ग्रहण करने के दौरान अपनी मांग में सिंदूर, हाथों में महेंदी और चुड़ा पहने पूरे पारंपरिक लूक में नज़र आई। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होने लगी। जिसके बाद नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद के धर्मगुरू ने फतवा जारी किया था। उनका कहना है कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। नुसरत बंगाल के बशीरहाट से सांसद हैं। वह 3.5 लाख वोटों से जीती हैं। नुसरत जहां ने 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से तुर्की में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी की तस्वीरें नुसरत ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा