फिल्म भारत की ताबड़तोड़ कमाई, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ईद पर रिलीज हुई फिल्म भारत लोगो के दिल में काफी छाई हुई है। फिल्म ने पहले दिन ही जबरदस्त कमाई की है, जो अभी भी कायम हैं, फिल्म रिलीज होने के नौ दिन बाद भी लोगो के दिल पर काफी छाई हुई है। फिल्म भारत ने बच्चे, बूढ़े सबपर अपना जादू बिखेरा हुआ है। फिल्म सभी जनरेशन को पसंद आ रही है।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म भारत 9वें दिन के कमाई के आंकड़े सामने आएं हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत फिल्म ने गुरूवार को 6.50 करोड़ रूपये की कमाई की है। इस कमाई को जोड़ ले तो भारतीय बाजार मे फिल्म की कमाई करीब 181.10 करोड़ रूपये तक पहुंच गई है। भारत ने पहले दिन 42.30 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़, तीसरे दिन 22.20 करोड़, चौथे दिन 26.70 करोड़ रूपये कमाए थे। वहीं पांचवें दिन का कलेक्शन 27.90 करोड़, छठे दिन का 9.20 करोड़ और सातवें दिन 8.0 करोड़ था। अनुमान लगाया जा रहा है की जल्द ही भारत फिल्म 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा हासिल कर जाएगी। यह फिल्म देश में 4700 और ओवरसीज में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। भारत फिल्म 2019 की बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा