मुखर्जी नगर मामला: लोगो का भड़का गुस्सा, तीन पुलिस वालो को किया गया निलंबित

मुखर्जी नगर में बीच सड़क टेम्पो चालक और उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को नलिंबित कर दिया गया है। लेकिन सिख समुदाय बाकी पुलिस वालो पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 17 जून रात तीन बजे तक प्रदर्शनकारी थाने के सामने डटे रहे। देर रात 12 बजे सिख समुदाय का एक डेलिगेशन पुलिस अधिकारियों से मिला जिसने पुलिस के सामने मांग रखी कि ड्राइवर सरबजीत के खिलाफ हत्या के प्रयास की जो धारा 307 लगाई गई है उसे हटाया जाए और वीड़ियो में नज़र आ रहे सभी पुलिस कर्मियों के सस्पेंड किया जाए।

हंगामे के बाद गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी से मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौके पर पहुंचे और चालक की पिटाई और पग के अपमान के कारण पुलिसकर्मियों पर चालक की हत्या की कोशिश करने का मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की।

 दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने के बाहर रविवार शाम 6 बजे के करीब ग्रामीण सेवा चालक और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। दरअसल सिख आटो चालक से गलती से एक गाड़ी में टक्कर लग गई थी जिसके बाद पुलिस ने इसे 500 रूपये देने के लिए कहा और इस चालक ने मना कर दिया और पुलिस और चालक के बिच झड़प हो गई। इस बीच समुदाय विशेष के चालक ने कृपाण निकाल ली और इसके बाद पुलिसवालों ने इकट्ठा होकर बीच सड़क पर चालक और उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई की। करीब आधे घंटे तक मुखर्जी नगर मेन रोड पर चालक और इसके बेटे को बेरहमी से पिटा गया। जिस दौरान पुलिसकर्मियों ने कई लाठिओं से चालक को मारा, कभी डंडो से तो कभी लात घूसों से। वहीं मौके पर मौजूद लोगो ने  वीडियो बना ली और सोशल मीड़िया पर वायरल कर दी। वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुई की कुछ समय बाद ही मुखर्जी नगर थाने के बाहर सिख समुदाय का गुस्सा फूटा।

सीएम अरविंद केजरीवाल और भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई दलों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने इस घटना को शर्मनाक करार करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस और भाजपा ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है और शिरोमणि अकाली दल ने वीडियो में दिख रहे सभी पुलिसकर्मियों के बर्खास्त करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा