धोनी गलव्स मामल: वर्ल्ड कप में धोनी के ग्लव्स पर आपत्ति क्यो ?

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान टीम के विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी द्वारा ‘बलिदान बैज’ वाले ग्लव्स पहनने पर आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप ने आपत्ति जताई। आईसीसी ने कहा कि नियमों के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी के कपड़ों या उनके खेल के सामनों पर कोई भी व्यक्तिगत संदेश या लोगो लगाने की इजाजत नहीं है। इसमें विकेटकीपर के ग्लव्स भी शामिल हैं। इन पर भी यही शर्तें लागू होती हैं।

बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रहें मैच में धोना ने जो ग्लव्स पहनकर विकेटकीपिंग करने उतरे थे, उस पर बलिदान बैज का लोगो लगा हुआ था। गुरूवार को इंटरननेशनल क्रिकेट कांउसिल (आसीसी) ने इस पर अपनी आपत्ति जताई थी। उसने बीसीसीआई से धोने के विकेटकीपिंग ग्लव्स से बिलदान बैज का निशान हटाने के लिए कहा था।

प्रशासकों की समिति (सीओए) के चेयरमेन विनोद राय ने बताया की इस अपत्ति पर बीसीसीआई अपना मजबूती से पक्ष रखा है। शुक्रवारको बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र लिखा ‘पत्र में धोनी को बलिदान बैज लगे ग्लव्स पहनकर विकेटकीपिंग करने की इजाजत देने की मांग की है। सभी जानते हैं कि बैज से किसी तरह का कर्मिशयल या धार्मिक पहलू नहीं जुड़ा है। इस कारण धोनी ने कोई नियम नहीं तोड़ा है’।

इसी के साथ ही इस मामले में खेल मेंत्री किरेन रिजिजू ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुएं कहा कि ‘यह भारत की साख से जुड़ा मामला हैड बीसीसीआई इस मामले में अपना स्टैंड मजबूती से रखें’.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा