युवराज ने लिया क्रिकेट से संन्यास, आगे की होगी यह योजना !
सिक्सर किंग युवराज सिंह ने सोमवार को क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टीम इंडिया के खिलाड़ी युवराज सिंह जिन्होनें इंडिया को दो वर्ल्डकप (2007 T-20, 2011 WC) जिताए। 19 साल का करियर आज खत्म हो गया यह कहते हुए मीडिया के सामने युवराज सिंह भावुक हो गए। इस खेल ने मुझे सिखाया कि कैसे लड़ना है, कैसे गिरना है, धूल फांकना है, फिर से उठना है और आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि मैंने क्रिकेट में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। 2011 का वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए सपना रहा है। मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी है। मैंने अपने पिता का सपना पूरा किया है। उन्होनें अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया साथ ही बताया कि अब वह क्या करेंगे।
युवराज सिंह ने कहा कि अपनी जिंदगी का एक लंबा समय क्रिकेट के लिए देने के बाद अब मैंने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। उन्होनें बताया कि वह अपनी फांउडेशन You We Can के जरिए देशभर में अब वह कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए काम करेंगे और उनकी मदद करेंगे, फिर चाहे वह फंड को लेकर ही क्यों ना हो।
बता दें कि युवराज खुद कैंसर से लड़कर वापसी कर चुके हैं। 2011 वर्ल्डकप के बाद उनका कैंसर सामने आया था, जिसके बाद उन्होंने करीब दो साल कैंसर का ड़टकर सामना किया और सही तरह से ठीक होने का बाद टीम में वापसी की। कैंसर से उबरने के बाद युवराज सिंह ने You We Can अपनी एक फांउडेशन शुरू की जिसके जरिए वह कैंसर पीड़ितों की मदद करते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें