International yoga day 2019: हर साल 21 जून को ही क्यो मनाया जाता है योग दिवस ?
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। लोगो में कुछ सालों से योग की लोकप्रियता काफी बड़ गई है। योग परंपरा भारत में तकरीबन 5000 साल पुरानी मानी जाती है। इस दिन योग से जूडे फायदें के बारे में बताया जाता है साथ ही लोग इस दिन योग करते हुए अपनी सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो सांझा करते है। साथ ही योग के महारथी कई वीडियो शेयर करते है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर शिल्पा शेट्टी तक इस दिन योग करते हुए अपनी वीडियो शेयर करते है और योग के फायदे बताते हैं साथ ही बताते है कि योग किस तरह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इस दिन कई जगह बड़े-बड़े योग कार्यक्रम होते है जिसमें कई संख्या में लोग एक जगह साथ मिलकर योग करते है। योग के महारथी जैसे की योग गुरू रामदेव ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते है। योग दिवस पर बड़े-बड़े मंत्री अलग- अलग जगहों पर योग करते हुए नज़र आ रहे हैं। साथ ही, पीएम नरेंद्र मोदी भी रांची में जनता के साथ योग करते हुए नज़र आ रहे हैं।
योग के कई फायदे होते है योग हमारे शरीर और मन के लिए फायदेमंद होता है। योग से शरीर के कई प्रकार के दर्द को दूर किया जा सकता है। जोड़ो, हड्डियों या मांसपेशियों की बीमारियों से जूझ रहे लोगो के लिए योग बहुत मददगार साबित हो सकता है। योग से आपके मस्तिष्क को शांति मिलती है साथ ही योग मन को शांत रखता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। कई लोगो को योग करना काफी आसान लगता है।हालांकि, बता दें नए लोगों के लिए योग के कई आसन करना काफी मुश्किल हो जाते है। जिनके लिए उन्हें योग गुरू कि जरूरत पड़ सकती है।

दुनियाभर में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव आने के बाद सिर्फ तीन महीने के अंदर इसके आयोजन का ऐलान किया था। महासभा ने 11 दिसंबर 14 को यह ऐलान किया की 21 जून का दिन दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसके बाद दुनिया भर में लोगो ने हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाना शुरू कर दिया।
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की एक खास वजह भी है, यह ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन होता है। यह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है जिसमें सूर्य जल्दी उदय होता है और देरी से ढलता है। माना जाता कि इस दिन सूर्य का तेज सबसे प्रभावी रहता है और प्रकृति की सकारात्मक उर्जा सक्रिय रहती है। इसी कारण 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें