लोकसभा सत्र 2019: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और धार 356 पर बोले अमित शाह कि...


केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा में अपना पहला संबोघन दिया। जिसमें उन्होनें जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को 6 महीने और बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिसे लेकर विपक्ष के कई नेताओं ने आपत्ति जताई।  साथ ही कहा कि धारा 370 संविधान में यह धारा स्थाई नहीं है। उन्होनें कहा कि 370 हमारे संविधान का अस्थायी मुद्दा है और ये शेख अब्दुल्ला साहब की अनुमति से ही हुआ है। उन्होनें कहा कि जम्मू-कश्मीर में 356 का इस्तेमाल हमने विशेष परिस्थिति में किया है। अभी तक जम्मू-कश्मीर में 132 बार धारा 356 का इस्तेमाल हो चुका है, जिसमें से 93 बार कांग्रेस ने इस्तेमाल किया और बीजेपी ने कभी भी राजनीतिक विद्धेष की वजह से 356 का इस्तेमाल नहीं किया है।

अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। साथ ही, उन्होनें कहा कि हमें आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना है और हमें भरोसा है कि जनता के साथ से हम इसमें जरूर कामयाब होंगे, देश की सुरक्षा और जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। साथ ही, कहा कि आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई केवल भारतीय जनता पार्टी ही नही लड़ रही इसे पहले भी कई पार्टी जो सरकार में रही है  आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ चुकी है, लेकिन इतना कहना चाहता हूं कि लड़ाई लड़ने के तरीके में अंतर जरूर आया है। हमने उनके घर में घुसकर लड़ाई लड़ी और उनको मिटाया है, हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, हमने एयर स्ट्राइक की। दोनो स्ट्राइक में केवल आतंकवादी मारे गए इसमें एक भी नागरिक का नुकसान नहीं हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा