कबीर सिंह फिल्म ने की दो दिन में जबरदस्त कमाई...


संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ शुक्रवार को रिलीज हो चुकी  है। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।  फिल्म कबीर सिंह दो दिन से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की एक्टिंग देखने को मिल रही है। यह तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रोड्डी’ का हिंदी रीमेक है। लोगों को ट्रेलर रिलीज होने बाद से ही फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। देश की 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह को लोगो का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म कि ओपनिंग 20 करोड़ रूपये की जबर्दस्त कमाई  से हुई थी। इसी के साथ ही यह फिल्म शाहिद की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।

कबीर सिंह ने रिलीज होने के दूसरे दिन शनिवार को फिल्म के पहले दिन के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 22.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 42.25 करोड़ रूपये हो चुका है। इसके साथ ही यह फिल्म 2019 की टॉप 5 ओपनर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई है। एक्टर शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस का शुक्रिया अदा किया साथ ही फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है।

इस फिल्म में शाहिद की जबरदस्त एक्टिंग लोगो को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म में शाहिद ने एक ऐसे डाक्टर को किरदार निभाया है, जो अपने प्रेमिका को खोने के बाद नशे में डूब जाता है और बर्बादी के रास्ते चल पड़ता है। फिल्म में शाहिद और कियारा के साथ आदिल हुसैन, सोहम मजूमदार और सुरेश ओबेरॉय भी नज़र आ रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा