मोदी सरकार 2 का पहला फैसला शहीदों के बच्चों के लिए...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जून को शपथ ली, दूसरी बार सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने पहला फैसला देश की रक्षा पर कुर्बान होने वाल शहीदों के बच्चों के लिए लिया है। पीएम मोदी ने एक वीडियों ट्वीट किया जिसमें वो किसी दस्तावेज पर हस्ताशर करते हुए नज़र आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने इस वीडियों के कैप्शन में लिख है, हमारी सरकार का पहला निर्णय भारत की रक्षा करने वालों को समर्पित है! राष्ट्रीय रक्षा कोष के तहत पीएम की छात्रवृत्ति योजना ( Prime Minister Scholarship scheme ) में स्वीकृत बड़े बदलाव जिनमें आतंकी या माओवादी हमलों में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के वार्डों के लिए बढ़ी हुई छात्रवृत्ति शामिल है।

प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना में बदलाव के बाद अब शहीदों के बेटों को दी जाने वाली राशी को 2000 से बढ़ाकर 2500 रुपये महिना कर दिया गया है और शहीदों की बेटियों को दी जाने वाली राशी को 2250 से बढ़ाकर 3000 रुपये महिना कर दिया गया है। हर साल 500 पुलिसकर्मियों के बच्चों को यह छात्रवृति दी जाएगी। इस छात्रवृति के दायरे में आतंकवादी और माओवादी हमलों में शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा