धोनी गलव्स मामल: धोनी के पास अब बचा यह रास्ता वरना मिल सकती है यह सजा !

बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रहें मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान टीम के विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी ने जो ग्लव्स पहनकर विकेटकीपिंग करने उतरे थे, उस पर बलिदान बैज का लोगो लगा हुआ था। गुरूवार को इंटरननेशनल क्रिकेट कांउसिल (आसीसी) ने इस पर अपनी आपत्ति जताई थी। उसने बीसीसीआई से धोने के विकेटकीपिंग ग्लव्स से बिलदान बैज का निशान हटाने के लिए कहा था।

इस अपत्ति पर बीसीसीआई अपना मजबूती से पक्ष रखा है। लेकिन आईसीसी के महाप्रबंधक (स्ट्रेटेजिक कम्यूनिकेशंस) क्लेयर फर्लांग कह चुके हैं,' प्रत्येक विकेटकीपिंग गलव्स पर दो निर्माताओं के लोगो की ही अमुमति है। निर्माताओं के लोगो के अलावा किसी अन्य विजिबल लोगो की इजाजत नही है'।

अब धोनी के पास दो विकल्प बचते हैं, या तो वो अपने गलव्स बदल लें या फिर बलिदान बैज को ढकने के लिए गलव्स पर टेप लगा दें। इसके बाद भी अगर धोनी रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में ‘बलिदान बैज’ वाले गलव्स को पहनते हैं तो उन्हें फटकार लगाई जा सकती है। साथ ही इससे जुड़ा दूसरा अपराध 10 महीने के अंदर होता है, तो मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया जाएगा साथ ही अगर  तीसरी बार भी यही अपराध होता है का मतलब मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया दिया जाएगा और चौथी बार ऐसा होने पर मैच फीस का 75% तक काटा जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा