कॉन्टैक्ट लेंस लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें!
आज की तारीख में आंखों की रोशनी कमज़ोर होने पर कई लोग चश्मे की जगह कॉन्टैक्ट लेंस का ऑप्शन चुनते हैं, तो वहीं कुछ लोग फैशन के तौर पर भी कॉन्ट्रैक्ट लेंस लगाते हैं। लेकिन कई लोग ये नहीं जानते की कॉन्टैक्ट लेंस लगाने के बाद आंखों की केयर कैसे करनी है और किन बातों का ध्यान रखना है। कुछ समय पहले अमेरिका के फ्लोरिडा का एक मामला सामने आया था। जिसमें एक शख्स कॉन्टैक्ट लेंस निकाले बिना ही सो गया जिसकी वजह से उसकी एक आंख की रौशनी चली गई थी। उसकी इस छोटी सी भूल ने उसे एक आंख से अंधा कर दिया। इसलिए अगर कोई भी चश्मे की जगह कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करता है। तो उस व्यक्ति को कई एहतिहात बरतने की बेहद ज़्यादा ज़रुरत है। कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल कर रहे है तो आपको भी इन बातों का ज़रुर ध्यान रखें- • सबसे पहले तो जैसा आपने सुना की कॉन्टैक्ट लेंस को निकाले बिना सोने से माइक की आंखों के साथ क्या हुआ। इसलिए अगर आप भी कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं तो गलती से भी कॉन्टैक्ट लेंस को लगाकर ना सोएं। क्योंकि इससे आंखों में गंभीर इंफ...