कॉन्टैक्ट लेंस लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें!
आज की तारीख में आंखों की रोशनी कमज़ोर होने पर कई लोग चश्मे की जगह कॉन्टैक्ट लेंस का ऑप्शन चुनते हैं, तो वहीं कुछ लोग फैशन के तौर पर भी कॉन्ट्रैक्ट लेंस लगाते हैं। लेकिन कई लोग ये नहीं जानते की कॉन्टैक्ट लेंस लगाने के बाद आंखों की केयर कैसे करनी है और किन बातों का ध्यान रखना है। कुछ समय पहले अमेरिका के फ्लोरिडा का एक मामला सामने आया था। जिसमें एक शख्स कॉन्टैक्ट लेंस निकाले बिना ही सो गया जिसकी वजह से उसकी एक आंख की रौशनी चली गई थी। उसकी इस छोटी सी भूल ने उसे एक आंख से अंधा कर दिया। इसलिए अगर कोई भी चश्मे की जगह कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करता है। तो उस व्यक्ति को कई एहतिहात बरतने की बेहद ज़्यादा ज़रुरत है।
कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल कर रहे है तो आपको भी इन बातों का ज़रुर ध्यान रखें-
• सबसे पहले तो जैसा आपने सुना की कॉन्टैक्ट लेंस को निकाले बिना सोने से माइक की आंखों के साथ क्या हुआ। इसलिए अगर आप भी कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं तो गलती से भी कॉन्टैक्ट लेंसको लगाकर ना सोएं। क्योंकि इससे आंखों में गंभीर इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसी के साथ ही कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर सोना ब्लाइंडनेस की वजह भी बन सकता है।
• कॉन्टैक्ट लेंस आंखों में लगाने या फिर निकालने से पहले अपने हाथों को ज़रूर धो लें। अगर आपके हाथ साफ होंगे तो इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है, साथ ही लेंस में भी बैक्टीरिया नहीं लगते।
• ध्यान रहें आपको स्वीमिंग करते समय, बाइक चलाते समय, तेज आंधी के वक्त कांटेक्ट लेंस नहीं लगाने चाहिए।। क्योंकि बाइक पर या तेज आंधी में आंखों में धूल जाती है, जिससे लेंस में स्क्रेच आ सकते हैं जिससे इनके खराब होने का डर तो रहता ही है साथ ही इससे आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा भी बना रहता है।
• लेंस और कॉन्टैक्ट लेंस क्लीनिंग सॉल्यूशन की एक्सपायरी डेट को लेकर भी सावधान रहें, क्योंकि लेसं एक्सपायर होने से भी आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है। तय समय के बाद इसका इस्तेमाल ना करें।
• लेंस पहनने के दौरान कभी भी अपनी आंखों को जोर से ना रगड़े। क्योंकि ऐसा करने से आपकी आंखों में किसी भी तरह की इंजरी हो सकती हैं। यहां तक की आपकी आंख का कॉर्निया भी डैमेज हो सकता है। अगर आपको लेंस पहनने के बाद खुजली या इरिटेशन हो रही है तो डॉक्टर से बात करें।
• अगर लेंस लगाते समय कभी गलती से लेंस जमीन पर गिर जाए, तो गलती से भी उसी लेंस को अपनी आंखों में ना लगाएं। क्योंकि जमीन पर गिरने से इसमें कई तरह के रोगाणु लग सकते हैं, जिससे उसी लेंस को लगाने से आपकी आंखों में संक्रमण हो सकता है।
• लेंस लगाने से पहले और इसे निकालने के बाद हमेशा सॉल्यूशन से इसे साफ करें। साथ ही अगर आपको लेंस लगाने की वजह से जलन या फिर किसी भी तरह की और समस्मया हसूस हो रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। तुरंत डॉक्टर से इसके बारे में सलाह करें।
• याद रखें कि कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर आग के सामने ना जाएं। क्योंकि ऐसा करने से आपकी आंखें खराब हो सकती हैं।
• साथ ही लेंस की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें । अपने लेंस को समय-समय पर साफ करते रहें। इसके लिए कॉन्टैक्ट लेंस क्लीनिंग लिक्विड का ही इस्तेमाल करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें