अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चे के घाव पर सामान चिपकाने वाली गोंद लगाई

जोगुलाम्बा गडवाल जिला के ईजा नगरपालिका के रेनबो अस्पताल में एक एमबीबीएस डॉक्टर ने 7 साल के एक बच्चे के घाव पर एक चिपकाने वाला गोंद फेवीक्विक लगा दी। पीड़ित बच्चे के पिता वामसी कृष्णा के मुताबिक, वह और उनकी पत्नी सुनिता, जो कर्नाटक के रायचुर जिले के मूल निवासी हैं, अपने बेटे के साथ शुक्रवार को अपने रिश्तेदार की शादि में शामिल होने के लिए ईजा आए थे। 7 साल का बच्चा जिसका नाम प्रवीण चौधरी है, शादी के कार्यक्रम के दौरान और बच्चों के साथ खेलते खेलते गलती से गिर गया और उसकी बायीं आँख के पास चोट लग गई।


बच्चे के पिता तुरंत लड़के को ईजा नगरपालिका के रेनबो अस्पताल लेकर गए, जहां एमबीबीएस डॉक्टर नागार्जुन ने बच्चे के घाव पर फेवीक्विक लगा दी जिसके बाद बच्चा दर्द से कराह उठा। इसके बाद इलाज के लिए बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बताया की बच्चे के घाव पर डॉक्टर ने फेवीक्विक लगा दिया था। इस घटना के बाद बच्चे के माता पिता ने शुक्रवार को रेनबो अस्पताल में इलाज कराने वाले डॉक्टर के खिलाफ आइजा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा