12वीं में मार्स्क कम आने की वजह से शख्स को नहीं मिला रेंट पर मकान

हम सभी के परिवार वाले उन्हें पढ़ने कि लिए कहते रहते हैं। कहतें है कि अच्छे मार्क्स आएंगे तो आपको अच्छी नौकरी मिलेगी और आपका भविष्य बेहरत होगा। लेकिन आजतक किसी ने ये तो नहीं कहा कि मकान रेंट पर लेने के लिए भी अच्छे मास्क का होना ज़रूरी है। आपको मेरी ये बात काफी अजीब लग रही होगी। लेकिन ऐसा एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है। बेंगलुरु में एक लड़के के मार्स्क अच्छे नहीं आने के कारण मकान रेंट पर देने से मना कर दिया गया। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें शख्स का कहना है कि मकान मालिक ने अच्छे मार्स्क ना आने की वजह से उसे रेंट पर मकान देने से मना कर दिया। इस पोस्ट में दो व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट हैं। यह ट्वीट यूज़र शुभ ने 27 अप्रैल को पोस्ट किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, "अंक आपका भविष्य तय नहीं करते हैं, लेकिन यह निश्चित रूप से तय करते हैं कि आपको बंगलौर में फ्लैट मिलेगा या नहीं।" ये ब्रोकर और कमरे की खोज कर रहें शख्स के बीच की है। ब्रोकर का नाम ब्रिजेश है जो किराएं पर मकान खोज रहें योगेश से कहता है कि इतनी रात में आपको परेशान करने के लिए माफी चाहता हूं। बस मुझे ये बताना है कि मकान मालिक ने आपकी प्रोफाइल को अप्रूव कर दिया है। इसलिए आप अपनी लिंक्डइन और ट्विटर प्रोफाइल को अप्रूव कर दिया है। इसलिए आप अपनी लिंक्डइन और ट्विटर प्रोफाइल का लिंक, कंपनी ज़्वाइनिंग सर्टिफिकेट, 10वी और 12वीं की मार्कशीट, आधार व पैन कार्ट जैसे डॉक्यूमेंट और 150 से 200 शब्द में अपने बारे में लिखकर भेज दी दिया। जब शख्स ने सारे डॉक्यूमेंट ईमेल कर दिया। इसके बाद ब्रोकर ने कहा कि मकान मालिक ने उसका प्रोफाइल रिजेक्ट कर दिया है, क्योंकि शक्स के 12वीं में 75 प्रतिशत मार्स्क थे। जबकि मकान मालिक को 90 प्रतिशत चाहिए थे।

अब यूज़र्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक यूज़र ने लिखा है कि, पापा सही कहते थे पढ़ाई लिखाई करो तभी मकान पाओगे। तो वहीं दूसरे ने लिखा कि, मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मकान मालिक ने मेरे भाई को कमरा किराए पर देने से मना कर दिया।वह भी इस वजह से, क्योंकि 12वीं में उसके 76 प्रतिशत मार्क्स आए थे। और मकान मालिक को 97 प्रतिशत मार्स्क की उम्मीद थी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा