Bhool Bhulaiyaa 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, लोगों को डराने के लिए काफी है फिल्म के ये सीन
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी भूल भुलैया 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार, विद्घया बालन और अमिशा पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन अब इनकी जगह कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू नज़र आएंगे। लेकिन भूल भुलैया की तरह इस फिल्म में राज्पाल यादव भी नज़र आ रहे हैं। फिल्म का ट्रैलर काफी रोमांचक है। फिल्म की ट्रेलर की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां से पिछली फिल्म की कहानी खतम हुई थी। वहीं दरवाजा जिसके पिछे मोंजूलिका है। एक्ट्रेस तब्बू कहती है कि 15 साल बाद उसी दरवाजे ने फिर से दस्तक दी है, इसके पिछे कोई साधारण आत्मा नहीं बल्की काला जादू करने वाली मोंजूलिका है। ट्रेलर में चुड़ैल के उलटे पैर और एक साथ कई चीजे उड़ने वाले सीन लोगों को डराने के लिए काफी है। ट्रेलर को देखकर लोगों को अब फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। कार्तिन आर्यन का नाम रूहान है जो की एक तांत्रिक हैं। कार्तिक ने बखूबी अपनी किरदार को निभाया है। ट्रेलर की सीन हसी मज़ाक और डरावने सीन से भरे हुए हैं। साथ ही मूवी में ट्रेसर में आपको सस्पेंस, हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का तड़का देखने को मिले...