World Health Day 2022: जानिए 7 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस और क्या है इस साल की थीम
प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को World Health Day यानी कि विश्व स्वाथ्य दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जागरूक करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी हर बात लोगों तक पहुंचाने के लिए डब्लूएचओ(WHO) द्वारा हर साल दुनिया भर में स्वास्थ्य से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है?
7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन(World Health Organization) की स्थापना हुई थी। इसे WHO के नाम से भी जाना है। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शरुआत साल 1950 में हुई थी। साथ ही इसी वर्ष डब्लूएचओ की पहली विश्व स्वास्थ्य सभा हुई। जिसमें यह दिवस हर वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया था। इसका उद्देश्य विश्व में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार को स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कार्य क्या है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के सभी देशों को स्वास्थ्य से संबंधित सहायता प्रदान करता है और दुनिया भर में स्वास्थ्य से संबंधित सभी विषयों पर अपना योगदान देता है और उनके हल निकालने के लिए महत्वपूर्ण कार्य करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन( WHO) के 193 सद्सय देश हैं और दो संबद्ध सद्स्य हैं। भारत में WHO का मुख्याल दिल्ली में है।
इस साल की थीम क्या है?
हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस किसी ना किसी थीम के मनाया जाता है और इस बार 2022 की थीम ‘Our Planet, Our Health’ यानी हमारा ग्रह, 'हमारा स्वास्थ्य' है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें