इन Healthy Habits से आप रह सकते हैं स्वस्थ

आजकल का बदलता लाइफस्टाइल हमें कई बीमारियों के करीब ले जाता जा रहा है। खराब जीवनशैली और अनियमित खान-पान से हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता जा रहा है। कई बीमारियां हमारे असंतुलित जीवनशैली से बढ़ रही है। Diabetes, thyroid और Blood Pressure जैसी बीमारियां पहले बढ़ती उम्र के साथ होती थी। लेकिन अब यह बीमारियां छोटी उम्र के बच्चों में भी पाई जाने लगी है और जेनेटिक होती जा रही है। इसी के साथ ही बढ़ते तनाव, जंक फूड के सेवन और गैजेट्से के लगातार इस्तेमाल से कई बीमारियां युवाओं में बहुत पाई जा रही हैं। लगातार Computer और Mobile की Screen पर बैठे रहने से हर उम्र के व्यक्ति में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। लगभग कई बीमारियां हमारे बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रही है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनी कई आदतों में बदलाव करना जरूरी है जैसे कि:-


1. सुबह जल्दी उठना

हमने सुना है कि सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं। सुबह जल्दी उठने से आपकी सेहत और मूड पर अच्छा असर पड़ता है। जल्दी उठना आपकी सेहत के लिए लाभदायक है। 

2. रोज़ाना व्यायाम करना

व्यायाम करने के कई फायदे हैं रोज़ाना व्यायाम करने से आप हमेशा फीट रहते हैं। ये पसीने के जरिए आपके शरीर के सभी टॉक्सिन को निकालने में सहायता करता है। साथ ही व्यायाम करना आपकी त्वचा और बालों के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है।

3. अच्छी नींद लेना

आजकल लोग रात-भर अपने मोबाइल फोन चलाते रहते है और देर रात तक जागते रहते हैं। इससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने सोने और उठने का समय निर्धारण करना बेहद जरूरी है। व्यक्ति को रोजाना 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद जरूर लेनी चाहिए। 

4. तनाव से दूर रहें

आज के समय में कई लोग तनाव में रहते हैं जिस वज़ह से उनके मानसिक स्वास्थय पर गलत असर पड़ता है और वो मानसिक बीमारी के शिकार होते जाते हैं। इसलिए तनाव से बचने की कोशिश करें। जब भी आपको किसी कारण तनाव महसूस हो तो अपना पसंदीदा का काम करें। जैसे कि यदी आपको किताबें पढ़नी पसंद है तो आप किताबे पढ़े और अपना पसंदीदा संगीत सुनें।

5. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। ये हाइड्रेटेड रहने में भी आपकी मद्द करता है। इसलिए कहा जाता है कि व्यक्ति को दिन में 2 लीटर पानी ज़रूर पीना चाहिए।

6. पोष्टिक आहार का सेवन करें

आजकल लोग जंक फूड ज्यादा खाने लग गए हैं। लेकिन स्वस्थ रहने के लिए हमें पोष्टक आहार का सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। साथ ही दिन में समय पर खाना खाना चाहिए। 

7. गैजेट्स का उपयोग सीमित करें

वर्तमान समय में लोग स्मार्ट फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल लगातार करते रहते हैं। खासकर की बच्चें क्योंकि पिछले दो साल से बच्चों की ऑनलाइन क्लास चल रही है। बच्चे पढ़ाई के साथ ही फोन पर गेम्स खेलते रहते हैं। इसी के साथ ही हर उम्र के व्यक्ति का सारा काम स्मार्ट फोन और लैपटॉप के ज़रिए होता है। इसलिए जब हो सके हमें गैजेट्स का उपयोग कम करना चाहिए और वो कीमती समय अपने परिवार के साथ व्यतीत करना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा