कॉलेज की किताब में बताए गए दहेज के फायदे, जानिए क्या है वायरल तस्वीर की पूरी कहानी
सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉलेज में पढ़ाई जाने वाली एक किताब की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसके पन्ने पर जो कुछ लिखा हुआ है वो बहुत हैरानी की बात है। दरअसल किताब के पन्नों पर शादी से जुड़ी दहेज जैसी कुप्रथा के फायदों के बारे में लिखा हुआ है। किताब के उस पन्ने पर दहेज के लाभ बताते हुए ये तक लिखा है कि, बदसूरत दिखने वाली लड़कियों की शादी भी दहेज के कारण आसानी से हो जाती है।
किताब में दहेज जैसी कुप्रथा के बार में कुछ यूं लिखा है कि, दहेज नए घर बसाने में मददगार होता है। हमारे भारत के कई हिस्सों में चारपाई, गद्दे, टेलीविजन, पंखा, फ्रिज, बर्तन, कपड़े और यहां तक की वाहन जैसे घरेलू सामान दहेज के रूप में दिए जाते हैं। दूसरा ये कि दहेज के रूप में लड़की को पिता की संपत्ति का हिस्सा भी मिलता है। तीसरे प्वाइंट में लिखा है कि अच्छी बात ये है कि दहेज के बोझ के डर से लोगों ने अपनी बेटियों को पढ़ाना शुरू कर दिया है। यदि लड़कियां शिक्षित होंगी या नौकरी भी करेंगी तो दहेज की मांग कम होगी। इसमें चौथे प्वाइंट में बता कि है कि दहेज के कारण बदसूरत दिखने वाली लड़की की शादी अच्छे या बदसूरत दिखने वाले लड़को के साथ आसानी से हो जाती है।
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर इस वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'मैं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से अनुरोध करती हूं कि ऐसी पुस्तकों को हटाया जाए। दहेज के फायदों का विस्तार से बताने वाली पाठ्यपुस्तक वास्तव में हमारे पाठ्यक्रम में मौजूद हो सकती है? यह राष्ट्र और उसके संविधान के लिए शर्म की बात हैं।'
यह किताब बीएससी सेकंड ईयर की है 'Textbook of sociology or nurses' है। जिसकी लेखक टीके इंद्राणी हैं। अब किताब के इस पन्ने की तस्वीर जिसपर दहेज जैसी कुप्रथा के फायदे बताए गए हैं। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और इस पन्ने की तस्वीर शेयर करते हुए लोग इसका आलोचना कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें