कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, कैसे करें अपना बचाव?
कोरोना ने पिछले दो साल से ही कोहराम मचा रखा है। अब तक कोरोना की तीन लहर आ चुकी है जिसमें ना जाने कितने लोगों की जाने जा चुकी हैं। लेकिन फिर भी ये थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कोरोना ने एकबार फिर से रफ़र पकड़ ली। जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि, कोरोना की चौथी लहर आ सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,593 नए केस सामने आए हैं। वहीं 1,755 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। इसी बीच कोरोना से 44 लोगों की मौत हुई है। इसी दौरान कोरोना के मामलों में आई तेजी के चलते एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब कुल एक्टिव केस बढ़कर 15,873 हो गए हैं। लोग बहुत लापरवाही बरतनें लग गए थे। लेकिन सरकार और डॉक्टर की तरफ से बोला जा रहा है कि, कोरोना से बचने के लिए कोरोना प्रोटोकोल को ज़रूर अपनाएं। इसलिए अपना और अपनों का कोरोना से बचाव करने के लिए अपने आप को सेफ रखने की ज़रूरत है। अपना ख़्याल रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।
1. मास्क लगाएं
पिछले कुछ समय से लोगों नें मास्क पहना छोड़ी ही दिए हैं। लेकिन कोरोना से अपने आप को बचाने के लिए मास्क पहना बहुत ही ज़रूरी है। इसलिए जब भी आप घर से बाहर जाते हैं और किसी बाहर वाले से बात करते समय मास्क ज़रूर लगाएं।
2. सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें
जैसा की सभी को पता है कोरोना वायरस एक व्यक्ति से दूसरेस व्यक्ति में फैलता है। इसलिए लोगों से 2 गज की दूरी बनाएं रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भीड़-भाव वाली जगह जाने से बचें।
3. क्वारंटाइन
अगर आपको खांसी, जुखाम और बुखार हो तो, अपने आप को क्वारंटाइन करें। घर पर ही आराम करें और अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
4. वैक्सीन और बूस्टर डोज ज़रूर लगाएं
कोरोना की तीसरी लहर में कोरोना से लोगों को बचाव मुमकिन हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय तक देश की जनता ने कोरोना टीकाकरण करवा लिया था। वैक्सीन लगाने से हमारा इस बीमारी से काफी बचाव हुआ है। इसलिए समय रहते अपना वैक्सीनेशन कराएं।
5. हाथों को साफ और सेनिटाइज करें
अपने हाथों को साफ रखना ना सिर्फ आपको कोरोना से सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि यह हर संक्रमण को दूर रखने में आपकी सहायता करता है। इसलिए घर आने के बाद और कुछ खाने से पहले अपने हाथों को ज़रूर साफ करें।
6. बच्चों का विशेष ध्यान रखें
बच्चों के स्कूल अब खुल चुके है इसलिए बच्चों का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है। अपने बच्चों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई का महत्व बताएं और इनका पालन करने की सलाह दें। साथ ही, यदि बच्चे की तब्यत खराब लग रही है तो, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें