कॉमेडियन भारती सिंह बनी मां, पति हर्ष ने तस्वीर शेयर करते हुए दी जानकारी
कॉमेडियन भारती सिंह मां बन गई है। भारती ने बेटे को जन्म दिया है। भारती के पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भारती के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर शेयर की इस तस्वीर में भारती और हर्ष दोनों एक-साथ लाजवाब लग रहें हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए हर्ष ने ये खुशखबरी शेयर की है।
हर्ष ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "It's a boy".फैन्स को इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतज़ार था। ये खुशखबरी मिलते ही भारती के फैंस और करीबी, सेलिब्रिटी सभी उन्हें बधाई दे रहें हैं।
आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी 2017 में हुई थी। प्रेग्नेंसी के दौरान भारती अपने पति हर्ष के साथ कलर टीवी पर आने वाले शो हुनर बाज में को होस्ट कर रहे थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें