Bhool Bhulaiyaa 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, लोगों को डराने के लिए काफी है फिल्म के ये सीन


कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी भूल भुलैया 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार, विद्घया बालन और अमिशा पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन अब इनकी जगह कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू नज़र आएंगे। लेकिन भूल भुलैया की तरह इस फिल्म में राज्पाल यादव भी नज़र आ रहे हैं। फिल्म का ट्रैलर काफी रोमांचक है। 

फिल्म की ट्रेलर की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां से पिछली फिल्म की कहानी खतम हुई थी। वहीं दरवाजा जिसके पिछे मोंजूलिका है। एक्ट्रेस तब्बू कहती है कि 15 साल बाद उसी दरवाजे ने फिर से दस्तक दी है, इसके पिछे कोई साधारण आत्मा नहीं बल्की काला जादू करने वाली मोंजूलिका है। ट्रेलर में चुड़ैल के उलटे पैर और एक साथ कई चीजे उड़ने वाले सीन लोगों को डराने के लिए काफी है। 

ट्रेलर को देखकर लोगों को अब फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। कार्तिन आर्यन का नाम रूहान है जो की एक तांत्रिक हैं। कार्तिक ने बखूबी अपनी किरदार को निभाया है। ट्रेलर की सीन हसी मज़ाक और डरावने सीन से भरे हुए हैं। साथ ही मूवी में ट्रेसर में आपको सस्पेंस, हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा।

भूल भुलैया-2 एक कॉमेडी हॉर फिल्म हैं। फिल्म का निर्देशन अनिस बज्मी ने किया है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार है। फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसी के साथ ही ट्रेलर रिलीज होने से पहले पहले आज 26 अप्रैल को कियारा में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, हॉन्टेड हवेली के दरवाजे फिर से खोलने का लगभग समय हो गया है। इस पोस्ट में आर्यन आर्यन, कियारा और तब्बू नज़र आ रहे हैं।

देखिए फिल्म का ट्रेलर





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा