सेलेब्स के कुछ ट्रेडिशनल स्टाइलिश लुक्स कैरी कर के इस नवरात्रि आप त्यार रहें एक परफेक्ट लुक के लिए

सर्व पितृ अमावस्या के अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होने वाली है। इस साल 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होगी और 5 अक्टूबर को दशहरा या विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। भारत मे नवरात्रि की बहुत मान्यता है। नवरात्रि के इन 9 दिनों में मां दूर्गा के 9 रूपों की पूजा उपासना होती है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के आगमन के मौके पर कलश स्थापना, मूर्ति पूजा और हवन आदि होता है। इस खास मौके के लिए सभी लोग अपने घर और मंदिर की साफ-सफाई व सजावट करते हैं। माता के वस्त्र और भोग व पूज के लिए सभी तरह की त्यारी में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। इसी के साथ ही रोज़ाना हवन, पाठ-पूजा करते है व पूजा के लिए मंदिर और पंडालों में जाता हैं। इसिलए नवरात्रों में खुद को संवारना भी बेहद जरूरी है। लेकिन अब सवाह है कि इस नवरात्रि फेस्टिव लुक लेने के लिए और आकर्षक व फैशनेबल दिखने के लिए क्या पहने? नवरात्रि पूजा से लेकर दुर्गा पूजा तक हर दिन आकर्षक दिखने के लिए आप अपने फैवरेट सेलेब्स के कुछ स्टनिंग लुक्स को कैरी कर सकते हो। ज्यादातर लोग नवरात्रि में ट्रेडिशनल पहना पसंद करते हैं इसिलए यहां हम आपको सेलेब्स के कुछ स्टनिंग लुक्स दिखा रहे हैं। आप भी इस तरह के लुक्स लेकर इस नवरात्रि में बेहद खास और आकर्षक दिख सकती हैं। तो इस नवरात्रि आप त्यार रहें एक परफेक्ट लुक के लिए। 



ट्रेडिशनल में अगर आप कंफरटेबल ट्रेडिशनल लुक लेना चाहती हैं, तो सूट पहना एक सबसे अच्छा ओपशन हैं। लेकिन सिंपल सूट की बजाए आप प्लाजों या फिर शरारा शूट पहन सकती हैं। राशिका मदाना की ये शरार स्टाइल ड्रेस आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगी।


अगर आप सुट ही पहना चाह रहें है तो आप अनारकली पैंट ड्रेस और अनारकली प्लाजों ड्रेस भी ट्राई कर सकती हैं। इसकी लुक काफी डिसेंट आती है और इसे कैरी करना भी काफी आसान होता है। इसलिए इसे आप मंदिर जाते हुए और साथ ही अपने ऑफिस में भी पहन सकते हैं। 


ट्रेडिशनल की बात करें तो सबसे पहले साड़ी का ही ख्याल आता है। घर में कोई त्योहार हो या फिर चाहे कोई फंक्शन साड़ी ही सबसे ज्यादा पहनी जाती है। शादीशुदा पहने या फिर कुंवारी लड़कियां साड़ी पहने पर सभी की लुक काफी स्टनिंग आती है। तो यहां हम आपको श्रद्धा कपूर और कियारा आडवाणी की स्टनिंग साड़ी लुक दिखा रहे हैं। जिन्हें आप ऑफिस और गरबा नाइट दोनों जगह ट्राई कर सकती हैं।


आजकल इंडो-वेस्टन ड्रेस पहने का बहुत ट्रैंड है। सभी लड़कियां को इंडो-वेस्टन पहना काफी पसंद है। इसलिए इस नवरात्रों में आप शिल्पा शेट्टी का ये इंडो वेस्टन लुक ट्राई कर सकती हैं। 


अगर आपको नवरात्री में किसी नवरात्रि स्पेशल पार्टी जैसे गरबा या डांडिया नाईट पर जाना है तो आप आलिया भट्ट की ये लुक ट्राई कर सकते हैं। लहंगा और घाघरा की लुक रेगुलर लुक से काफी अलग और सभी को काफी आकर्षक लगती है। साथ ही ये काफी ट्रेडिशनल, स्टाइल और फेस्टिव लुक देती है। 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा