सेलेब्स के कुछ ट्रेडिशनल स्टाइलिश लुक्स कैरी कर के इस नवरात्रि आप त्यार रहें एक परफेक्ट लुक के लिए
सर्व पितृ अमावस्या के अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होने वाली है। इस साल 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होगी और 5 अक्टूबर को दशहरा या विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। भारत मे नवरात्रि की बहुत मान्यता है। नवरात्रि के इन 9 दिनों में मां दूर्गा के 9 रूपों की पूजा उपासना होती है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के आगमन के मौके पर कलश स्थापना, मूर्ति पूजा और हवन आदि होता है। इस खास मौके के लिए सभी लोग अपने घर और मंदिर की साफ-सफाई व सजावट करते हैं। माता के वस्त्र और भोग व पूज के लिए सभी तरह की त्यारी में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। इसी के साथ ही रोज़ाना हवन, पाठ-पूजा करते है व पूजा के लिए मंदिर और पंडालों में जाता हैं। इसिलए नवरात्रों में खुद को संवारना भी बेहद जरूरी है। लेकिन अब सवाह है कि इस नवरात्रि फेस्टिव लुक लेने के लिए और आकर्षक व फैशनेबल दिखने के लिए क्या पहने? नवरात्रि पूजा से लेकर दुर्गा पूजा तक हर दिन आकर्षक दिखने के लिए आप अपने फैवरेट सेलेब्स के कुछ स्टनिंग लुक्स को कैरी कर सकते हो। ज्यादातर लोग नवरात्रि में ट्रेडिशनल पहना पसंद करते हैं इसिलए यहां हम आपको सेलेब्स के कुछ स्टनिंग लुक्स दिखा रहे हैं। आप भी इस तरह के लुक्स लेकर इस नवरात्रि में बेहद खास और आकर्षक दिख सकती हैं। तो इस नवरात्रि आप त्यार रहें एक परफेक्ट लुक के लिए।
Nice
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंSuprb 💞
जवाब देंहटाएं