संदेश

जुलाई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Nude फोटोशूट कराने पर रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ

चित्र
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने हालही में कराएं गए Nude फोटोशूट की वज़ह से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। लेकिन इसी फोटोशूट के कारण अब उनकी मुशकिले बढ़ने लगी हैं। दरअसल सोमवार को मुंबई को चेम्बूर थाने में एक्टर पर फोटोशूट के ज़रिए महिलाओं की भावनाओं को आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत मुंबई के एक NGO की तरफ से करवाई गई है। यह शिकायत प्रौघोगिकी अधिनियम (Information Technology Act) की धारा 67(A) और भारतीय दंड संहित (Indian Penal Code) की विभिन्न धारा 292, 293,509 के तहत दर्ज करवाई गई है। फोटोशूट को लेकर रणवीर जमकर ट्रोल हुए है। उनके कई तरह के मीम्स भी वायरल हुए। हालांकि, पत्नी दीपिका पादुकोण, राम गोपाल वर्मा, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, मसाबा गुप्ता समेत कई सेलेब्स ने इस फोटोशूट पर रणवीर का सपोर्ट किया है। हालही में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था कि, मेरे लिए फिजिकली नेकेड होना बहुत आसान है। मेरी कुछ परफॉर्मेंस मुझे नेकेड किया गाया है। आप उनमें मेरी आत्मा को देख सकते हैं। मैं हजारों लोगों के सामने अपने कपड़े उतार सकता हूं। मुजे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वहां मौजूद लोग थो...

शिक्षक में कहा था तुम कभी स्कूल पास नहीं कर पाओगे, अब कामयाब होकर छात्र ने शिक्षक को सुझाव दिया

चित्र
स्कूल में आपके शिक्षकों और सहपाठियों द्वारा आपके साथ कैसा व्यवहार किया जाता है इसका प्रभाव आपके जीवन में लंबे समय तक बना रहता है। शिक्षक, विशेष रूप से, आपके आत्मविश्वास को बनाने या तोड़ने की क्षमता रखते हैं। अफसोस की बात है कि कुछ शिक्षक सोचते हैं कि छात्रों के प्रति असभ्य होने के कारण वे उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अनादर और अपमानजनक व्यवहार को प्रेरक नहीं माना जाना चाहिए। दया और प्रेरणा प्रेरक हैं।  ऐसे ही एक छात्र की अपने शिक्षक के साथ कुछ बातचीत काफी शेयर हो रही है। छात्र अपने शिक्षक को मैसेज करते हुए लिखता है की, हे"मैडम मैं 10वीं कक्षा 2019-2020 के बैच में आपके छात्र में से एक था। यह संदेश भेज रहा हूं, क्योंकि आपने मुझसे कहा था कि मैं जिंदगी में कुछ नहीं बन सकता, आपने मुझसे कहा था कि मैं स्कूल पास नहीं कर पाऊंगा। आपने मुझे नीचा दिखाया हर संभव स्तर पर। आज मैंने अपनी 12वीं कक्षा अच्छे अंकों के साथ पास की है और मैं उस विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया है जिसमें मैं हमेशा से जाना चाहता था और मैं वह कोर्स कर रहा हूं जो में शुरू से करना चाहता था। यह धन्यवाद संदेश ...

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को धमली देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, कैटरीना से शादी करना चाहता था आरोपी

चित्र
बॉलीवुड के फेमस कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। शख्स का नाम मनविंदर सिंह है। मनविंदर सिंह मुंबई में रहता है और वो एक स्ट्रगलिंग एक्टर है साथ ही कैटरीना का फैन भी है। मनविंदर कैटरीना से शादी करना चाहता था। इसलिए कुछ महीनों से वो लगाता कैटरीना और विक्की को सोशल मीडिया पर परेशान कर रहा था। मनविंदर ने कैटरीना के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को एडिट कर के सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है। फिलहाल पुलिस मनविंदर से पुछताछ कर रही है।  कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिला थी। जिसके बाद विक्की कौशल ने परेशान होकर मुंबई के सांतक्रूज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। मुंबई पुलिस की साइबर शाखा ने आरोपी की पहचान कर ली थी। जिससे पता चला की आरोपी कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था और उनके पोस्ट पर अश्लील कमेंट्स भी लिखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506(2) (धमकी) और 354(डी) (महिला का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस में आईटी एक्ट 67 (अश्लील तस्वीरें, वीडियो और कमेंट्स पोस्ट करन...

द्रौपदी मुर्मू बनी देश की दुसरी महिला राष्ट्रपति, जानिए भारत में कैसे होता है राष्ट्रपति चुनाव?

चित्र
द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया। चुनाव आयोंग के मुताबिक मुर्मू को 6,76,803% यानी 64.03% वोट मिले हैं। जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 3,80,177 यानी 35.97% वोट प्राप्त हुए हैं। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 ओडिशा को मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ। वो आदिवासी संथाल परिवार से ताल्लुक रखतीं हैं। उनकी शादी श्याम चरण मुर्मू के साथ हुई। द्रौपदी मुर्मू ने एक टीचर के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। फिर क्लर्क की नौकरी की। 1997 में पार्षद बनी। द्रौपदी 2000 और 2009 में भाजपा के टिकट पर जीती और मयूरभंज की रायगंज से दो बार विधायक बनी। मई 2015 से 2021 में झारखंड की राज्यपाल थी। झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का खिताब भी द्रौपदी मुर्मू के नाम रहा। इसी के साथ ही वह किसी...

विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की शुरूआत कब हुई और भारत में जनसंख्या बढ़ने के क्या कारण हैं?

चित्र
नमस्कार, आज हम बना रहे हैं विश्व जनसंख्या दिवस यानी की World Population Day। दुनियाभर में बढ़ती आबादी से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल आज ही के दिन 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। आज के समय में दुनिया के हर विकासशील और विकसित देश जनसंख्या में होने वाली वृद्धि के कारण चिंतित है, ऐसे में जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद ही ज़रूरी है।  ताज़ा Data के मुताबिक इस समय दुनिया की कुल जनसंख्या 7.96 Billion से भी अधिक है। हर दिन लाखों की संख्या में जनसंख्या बढ़ रही है। फिलहाल दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश चीन है, जबकि दूसरे स्थान पर भारत का नाम आता है। चीन की जनसंख्या जहां 1 अरब 40 करोड़ से अधिक है, तो वही भारत की जनसंख्या 1 अरब 38 करोड़ से अधिक है। भारत के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश है जो प्रथम स्थान पर है और दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र राज्य है।  जितनी बड़ी देश की जनसंख्या उतनी बड़ी समस्या। भारत में बढ़ती आबादी गंभीर चिंता का विषय है। इसलिए बढ़ती जनसंख्या को कम करना बेहद जरूरी है।  भारत के ...