Nude फोटोशूट कराने पर रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने हालही में कराएं गए Nude फोटोशूट की वज़ह से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। लेकिन इसी फोटोशूट के कारण अब उनकी मुशकिले बढ़ने लगी हैं। दरअसल सोमवार को मुंबई को चेम्बूर थाने में एक्टर पर फोटोशूट के ज़रिए महिलाओं की भावनाओं को आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत मुंबई के एक NGO की तरफ से करवाई गई है। यह शिकायत प्रौघोगिकी अधिनियम (Information Technology Act) की धारा 67(A) और भारतीय दंड संहित (Indian Penal Code) की विभिन्न धारा 292, 293,509 के तहत दर्ज करवाई गई है।

फोटोशूट को लेकर रणवीर जमकर ट्रोल हुए है। उनके कई तरह के मीम्स भी वायरल हुए। हालांकि, पत्नी दीपिका पादुकोण, राम गोपाल वर्मा, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, मसाबा गुप्ता समेत कई सेलेब्स ने इस फोटोशूट पर रणवीर का सपोर्ट किया है।

हालही में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था कि, मेरे लिए फिजिकली नेकेड होना बहुत आसान है। मेरी कुछ परफॉर्मेंस मुझे नेकेड किया गाया है। आप उनमें मेरी आत्मा को देख सकते हैं। मैं हजारों लोगों के सामने अपने कपड़े उतार सकता हूं। मुजे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वहां मौजूद लोग थोड़ा अनकम्फर्टेबल हो जाएंगे।

रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे जल्द ही डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नज़र आएंगे। इसके अलावा रणवीर, आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा