कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को धमली देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, कैटरीना से शादी करना चाहता था आरोपी

बॉलीवुड के फेमस कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। शख्स का नाम मनविंदर सिंह है। मनविंदर सिंह मुंबई में रहता है और वो एक स्ट्रगलिंग एक्टर है साथ ही कैटरीना का फैन भी है। मनविंदर कैटरीना से शादी करना चाहता था। इसलिए कुछ महीनों से वो लगाता कैटरीना और विक्की को सोशल मीडिया पर परेशान कर रहा था। मनविंदर ने कैटरीना के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को एडिट कर के सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है। फिलहाल पुलिस मनविंदर से पुछताछ कर रही है। 


कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिला थी। जिसके बाद विक्की कौशल ने परेशान होकर मुंबई के सांतक्रूज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। मुंबई पुलिस की साइबर शाखा ने आरोपी की पहचान कर ली थी। जिससे पता चला की आरोपी कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था और उनके पोस्ट पर अश्लील कमेंट्स भी लिखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506(2) (धमकी) और 354(डी) (महिला का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस में आईटी एक्ट 67 (अश्लील तस्वीरें, वीडियो और कमेंट्स पोस्ट करना) के तहत भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब आरोपी को गिरफ्तरा कर लिया गया है और उससे पुछताछ जारी है। कैटरीना और विक्की ने अभी तक इस मामले में पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कोई टिप्पणी नहीं की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा