अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरूआत कब हुई और जानिए इन योगासन के बारे में
योग हमारे शारीरिक स्वास्थ और मानसिक स्वास्थ दोनों के लिए काफी लाभदायक है। योग के महत्व को बताने के लिए और लोगों में योगा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। क्योंकि आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधि में कमी के कारण हमारा स्वास्थ्य काफी खराब होता जा रहा है। इस बिगड़ते लाइफस्टाइल को बैलेंस करने के लिए योग करना सबसे ज्यादा ज़रूरी है। योग करने से हमारा शरीर फिट रहता है और कई बीमारियों से हमारा बचाव होता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरूआत कब हुई? इस साल 8वां योग दिवस मनाया जा रहा है। 21 जून 2015 में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। आपको बता दें कि 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में भाषण देते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। तीन महीने के बाद 11 दिसंबर 2014 को बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस के प्रस्ताव को स्वीकर कर लिया गया और 21 जून 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसके बाद हर साल 21 जून को दुनियाभर में योग द...