PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने गोली मारकर की मां की हत्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है। यहां PUBG गेम के आदी बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल बेटा PUBG गेम खेलने का बहुत आदी था और मां ने उसे गेम खेलने से रोका तो बच्चें ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना की ख़बर मिलने पर पुलिस मौके पर पहूंची और वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। जांच के दौरान पता चला की 16 वर्ष के लड़ने ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी है।
ये घटना लखनऊ के पीजीआई इलाके की है। यहां 40 वर्ष की साधना अपने 16 वर्ष के बेटे और 10 वर्ष की बेटी के साथ रहती थी। साधना का पति आर्मी ऑफिसर है और कोलकता में रहता है। बताया जा रहा है कि साधना का बेटा PUBG गेमं खेलने का बहुत शोकिन था। साधना को बेटे का ज्यादा PUBG खेलना पसंद नहीं था। जब वो अपने बेटे को PUBG खेलने से रोका करती तो वो उसके साथ झगड़ा करने लगता था।
रविवार को जब साधना ने अपने बेटे को PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने पिता की लाइसेंस पिस्टल उठाई और सिधा मां के सिर में गोली मार दी। जिससे साधना की मौत हो गई। पिस्तल को बैड पर ही छोड़ दिया साथ ही छोटी बहन को धमकाया और उससे दूसरे कमरे में बंद कर दिया।
पुलिस का कहना है कि तीन दीन तक बेटा मां से शव के साथ घर में ही बंद रहा। शव से जब बदबू आने लगी तो आरोपी बेटा रूम फ्रेशनर का छिड़काव किया करता था। लेकिन शव की बदबू बढ़ने लगी तो बेटे ने मंगलवार को कहानी गढ़ी और पिता को इस बात सूचना दी। जिसके बाद पूलिस वहां पहूंची और मामले का खूलासा हुआ। ढाई घंटे की जांच के बाद पूरी कहानी सामने आई और अब पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें