कमाल के VFX से भरपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन और एडवेंचर से भरपूर है फिल्म की कहानी
बॉलीवुड के डायरेक्टर अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म ढेर सारे एक्शन और एडवेंचर से भरी हुई है। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 51 सेकेंड का है। फिल्म में कमाल के VFX का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म 9 सितंबर 2022 में रिलीज होगी।
ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की आवाज से होती है। जहां वो कहते है- जल, वायु, अग्नि प्राचीन काल से हमारे बीच कुछ शक्तियां हैं, जो अस्त्रों में पाई हुई हैं... ये कहानी है इन सारे अस्त्रों के देवता की... ब्रह्मास्त्र। इसी के बाद फिल्म में एंट्री होती है रियल लाइफ कपल रणबीर कपूर(शिव) और आलिया भट्ट(ईशा) की। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शिव के पास कुछ शक्तियां होती है जिसकी वज़ह से आग उसे जला नहीं पाती। लेकिन वो अपनी उन शक्तियों से खुद अंजान है। शिवा को धीरे-धीरे अपनी शक्तियों के बारे में पता चलता है।
फिल्म में अमिताभ बच्चन गुरु के किरदार निभाते हुए नज़र आ रहे हैं। फिल्म में रणबीर और आलिया बुरी शक्तियों का नाश करते हुए नज़र आएंगे। इसी के साथ ही ट्रेलर में साउथ के सुपरस्टार नागाजुर्न और मौनी रॉय को नेगेटिव रोल यानी काली शक्तियों के रूप में नज़र आ रहे हैं।
इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म को पहले 2020 मे रिलीज किया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण फिल्म की शुटिंग पूरी नहीं हो पाई। इसलिए अब 9 सितंबर 2022 में फिल्म सिनेमाघरों में लगने के लिए तैयार है। अब फिल्म ब्रह्मास्त्र की कहानी लोगों का दिल जीत पाएगी या नहीं ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें