24 साल की क्षमा ने खुद से ही रचाई शादी, बनी भारत की पहली Sologamy
एक शादी ऐसी हुई है जिसमें ना तो दूल्हा है और ना ही पंडित, बिना पंडित के शादी हो सकती है यानी कोर्ट मैरिज बिना ढ़ोल और बाराती के हो सकती है। लेकिन बिना दूल्हे के शादी कैसे हो सकती है? लेकिन ये हुआ है। गुजरात में रहने वाली 24 वर्ष की क्षमा बिंदु ने बुधवार को खुद से ही रचाई शादी। क्षमा ने पहले 11 जून को खुद से शादी करने का ऐलान किया था लेकिन विवादों के कारण क्षमा बिंदु ने तय समय से पहले ही शादी कर ली।
क्षमा ने यह शादी वडोदरा के गोत्री में स्थित अपने घर में की है। इस शादी के दौरान क्षमा ने हल्दी मेहंदी की भी रस्में की और खुद को ही सिंदूर लगाया। इसके बाद क्षमा ने एक वीडियो के जरिए अपने सभी समर्थकों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी का शुक्रियाअदा करना चाहूंगी, जिन्होंने मुझे मैसेज किया और मुझे बधाई दी और मुझे उस चीज के लिए लड़ने की ताकत दी, जिसमें मैं विश्वास करती हूं।
बताया जा रहा है कि क्षमा ने पहले 11 जून को मंदिर में शादी करने का ऐलान किया था। लेकिन बीजेपी नेता के विरोध करने के बाद और पंडित द्वारा इस शादी को ना कराने के इंकार करने के बाद ही उन्होंने अपने घर में टेप पर मंत्र बजाकर ही शादी करने का फैसला लिया। शादी के हनीमून के लिए क्षमा ने गोवा को चुना है जहां वह दो हफ्ते तक रहेंगी।
क्षमा ने शादी की फोटो शेयर करने के बाद लिखा कि घर के बाहर नो मीडिया के बोर्ड के बाद भी मीडिया मेरे घर पर आ रही है। कृप्या यहां न आएं, मैं कोई ऑफलाइन इंटरव्यू नहीं दूंगी। अगर आप लोग फिर भी आएंगे तो मैं अपना फ्लैट खाली कर दूंगी। मेरी कल ही शादी हुई है, मुझे एन्जॉय करने दीजिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें