ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं महिला चौधरी, अनुपम खेर की पोस्ट में कुछ युं दिखा एक्ट्रेस का दर्द

बोलीवुड की टैलेंटेड एक्सट्रेस महिमा चौधरी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। अनुपन खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिमा की वीडियों शेयर की है। इस वीडियों में पहले तो उन्हें पहचान पाना की थोड़ा मुश्किल था। क्योंकि ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिमा चौधरी का पूरा लूक ही बदल गया है। अनुपम ने एक वीडियो के जरिए महिमा की बीमारी के बारे में सबको जानकारी दी है साथ ही महिमा को हीरो कहा है। महिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर भी इस पोस्ट को रीशेयर किया है।

मैंने अपनी 525वीं फिल्म The Signature में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए महिमा चौधरी  को एक महीने पहले US से कॉल किया था।  हमारी बातचीत में मुझे पता चला कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर  है।  इसके बाद जो हुआ वह हमारे बातचीत से स्पष्ट रूप में है। उनका एटीट्यूड दुनिया भर में कई महिलाओं को आशा देगा। वह चाहती थी कि मैं उसके बारे में खुलासा करने का हिस्सा बनूं। उन्होनें मेरी तारीफ की लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि महिमा तुम मेरी हीरो हो। दोस्तों महिमा को अपना प्यार, आशीर्वाद और बहुत सारी दुआएं दीजिए। अब वे सेट पर वापसी करने वाली है। जहां वह उड़ान भरने के लिए तैयार है।

इस वीडियो में महिमा चौधरी ने बताया कि जब उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पहली बार पता चला तो वे काफी घबरा गई थी और रोने लगी थी। साथ ही उन्होनें बताया की उस समय उनकी बहन उनके साथ थी। उस समय उनकी बहन ने उन्हें होसला दिया कि तुम रो क्यों रही हो डॉक्टर ने कहा है ना कि इसका ट्रीटमेंट हो सकता है। क्यों 17वी सदी की महिला की तरह रिएक्ट कर रही हो। बहन के मुंह से ये बाते सुनकर महिमा को हौंसला आया। तब उन्होंने पॉजिटिविटी के साथ लाइफ को जीना शुरू किया।

महिमा चौधरी ने 1997 में शाहरुख खान के साथ फिल्म परदेश से बॉलिवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और 2016 से ऐक्टिंग से दूर बना ली थी। उनकी पिछली फिल्म 2016 में डार्क चॉकलेट आई थी। अब वह अनुपन खेर की फिल्म The Signature में नज़र आएंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा