भारत की पहली सर्वाइकल कैंसर Self Testing Kit को CDSCO से मिली मंज़ूरी
वड़ोदरा के एक start-up Pragmatech Healthcare Solutions ने महिलाओं के लिए एक self-sampling kit develop की है जिसे अब CDSCO से मंंज़ूरी मिल गई है। अब महिलाएं HPV टेस्ट घर पर ही कर पाएंगी। आपको बतां दे कि HPV यानी की HUMAN PAPILLOMA VIRUS महिलाओं में होने वाले ज़्यादातर Cervical Cancer CASES की वजह बनता है। self-sampling kit को cervicheck नाम दिया गया है। डेवलपर्स का कहना है कि वे 14 मई को mother day के मौके पर products का soft launch करने के लिए तैयार है।
अनुमान के मुताबिक, देश में हर साल cervical cancer से करीब 75,000 महिलाओं की जान जाती है। किट का इस्तेमाल महिलाओं द्वारा किसी भी जगह पर और यहां तक की camps या वैसी ही जगहों पर भी महिलाओं में HPV की जांच के लिए किया जा सकता है। Cervical cancer महिलाओं में होने वाले cancer के लिए 95% तक जिम्मेदार माना जाता है। सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मौतों का एक प्रमुख कारण देर से पता चलना है क्योंकि कई महिलाएं अस्पताल या क्लिनिक में sample collection की प्रक्रिया से गुजरने से हिचकती हैं। इस प्रकार के रोके जा सकने वाले कैंसर के बढ़ते प्रसार से चिंतित WHO ने 2030 तक इसके वैश्विक उन्मूलन का आह्वान किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें