नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनी इन आदतों मे करें बदलाव

इस दुनिया में हर एक इंसान ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है और इसके लिए हर एक इंसान न जाने कितने जतन करता है। लोग तरह तरह के ब्युटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और इन ब्युटी प्रोडक्ट्स पर कितने पैसे खर्च कर देते हैं। कितना कुछ अपने फेस पर लगाते हैं। लेकिन फिर भी इतना कुछ करने के बाद उनकी स्किन पर ग्लो नहीं आता है। जिसकी वजह आपका लाइफस्टाइल हो सकता है। और अपने लाइफस्टाइल में कुछ छोटें-छोटें बदलाव करने से आपकी स्किन पर ग्लो आ सकता है। आज हम आपकों उन्हीं टिप्स के बारे में बताएंगे। अगर आप इन छोटी-छोटी सी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी स्किन ब्राइट और ग्लोइंग बनी रहेगी। तो चलिए शुरूआत करते हैं...

इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

शरीर को हाइड्रेट रखें

अप सभी ने ये तो आपने सुना ही होगा की अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के कितने फायदें हैं। हाईड्रेशन हमारी स्किन के लिए भी अच्छा होता है। क्योंकि डिहाइड्रेशन होने की वजह से हमारी स्किन बहुत जल्दी सेंसिटिव हो जाती है। स्किन सूखी और खुरदरी होने लगती है। उसके साथ - साथ झुर्रियाँ, फाइन लाइन और बढ़ती उम्र के प्रभाव भी स्किन पर जल्दी नज़र आने लगते हैं। लेकिन अगर हम अपने शरीर को हाइड्रेटड रखते हैं तो हमारी स्किन को अच्छे से ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। और ऐसे में आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करती है। इसलिए खुद को हाइड्रेट रखें जिसके लिए आप ज़्यादा पानी पीएं और साथ ही आप डिटॉक्स ड्रिंक भी पी सकते हैं।


पर्याप्त नींद लें

सही से नींद ना पूरी होने की वजह से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ऐसे ही अगर आप सही से नींद नहीं ले रहे हैं तो आपको डार्क सर्कल की प्रोब्लम्स हो सकती हैं। यहां अच्छी नींद से हमारा मतलब बिना किसी बाधा के 7 से 8 घंटे की नींद से है।  इसी के साथ ही कुछ स्टडी के हिसाब से अगर हम पूरी नींद नहीं लेते हैं तो उम्र बढ़ने के संकेत जैसे की पिगमेंटेशन, झुर्रियाँ, फाइन लाइन जल्दी नज़र आने लगते हैं और स्किन की Elasticity भी कम होती है। इसी के साथ ही नींद अच्छी हो तो शरीर में कोलेजन का स्तर बना रहता है। अगर आप अच्छी नींद लेते हैं तो ये कोलेजन शरीर की त्वचा में नमी और सुंदरता बनाए रखता है। एक्सपर्ट की माने तो कोलेजन त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। तो अच्छी स्किन पाने के लिए आप अच्छी नींद ज़रूर लें। आप 7 से 8 घंटे की नींद ज़रूर लें। और हां सबसे ज़रूरी की रात को समय पर सोएं।


ऐसे फूड्स खाएं जो हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं

अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखना चाहते है। तो अपनी स्किन पर तरह तरह के प्रोडक्ट्स लगाने से अच्छा है आप अपनी स्किन को अंदर से नरिश करें। क्योंकि हमारी स्किन की तीन लेयर होती हैं। और प्रोडक्ट्स जितने भी अच्छे और असरदार क्यों ना हो। वो आपकी स्किन के ऊपर ऊपर प्रभाव डालते हैं। इसलिए स्किन को अच्छे से डीप नरिश करने के लिए आपको ऐसे फूड्स खाने चाहिए जो हमारी स्किन के लिए फायदेमंद हो। 


कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का ज़्यादा इस्तेमाल करने से बचें

आजकल बाज़ार में बहुत से स्किन प्रोडक्ट्स मिलते हैं। और हर किसी में केमिकल होते हैं। कुछ प्रोडक्ट्स में कुछ केमिकल ऐसे भी हो सकते हैं जो आपकी स्किन और हेल्थ दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। लेकिन आजकल नेचुरल इंग्रेडिएंट्स वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भी बाज़ार में उपलब्ध हैं। तो आप उन्हें की इस्तेमाल करें। हर एक प्रोडक्ट्स के पीछे लेबल होता है उसपर प्रोडक्ट में इस्तेमाल हुए इंग्रेडिएंट्स और केमिकल लिखें होते हैं। तो कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स लेते समय ध्यान रखें कि आप नेचुरल इंग्रेडिएंट्स वाले प्रोडक्ट्स को ही चुनें।


स्ट्रेस लेने से बचें

स्ट्रेस कई बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसा ही स्किन के साथ है जब आप बहुत ज़्यादा स्ट्रेस लेने लगते हो तब ऐसे में आपकी स्किन के ऊपर मुंहासे और फुंसी होने लगते हैं‌और तो और ज़्यादा स्ट्रेस लेने से आपके बाल भी सफेद हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जब हम बहुत ज़्यादा स्ट्रेस लेते हैं तब हमारा शरीर कोर्टिसोल हार्मोन्स को रिलीज करता है। जो हमारी स्किन के लिए सही नहीं होता है। वहीं जब हम खुश रहते हैं तो हमारे शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे हमारी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है।


अब आता है स्किन केयर रूटीन जो हमारी स्किन हेल्थ के लिए सबसे ज़्यादा मायने रखता है

एक अच्छे स्किन केयर रूटीन में आता है Cleansing, Toning और Moisturizing. Cleaning यानी की अपनी स्किन को साफ करना, स्किन को अच्छे में वॉश करना। आपने देखा होगा की जब हम सुबह उठते हैं तब हमारी स्किन पर ऑइल जमा हुआ होता है। तो इसलिए सुबह उठने के बाद आप अपनी स्किन को अच्छे से साफ करें। और हां रात को सोने से पहले भी अपनी स्किन को वॉश करें। क्योंकि सारे दिन की धूल मिट्टी, हमारे चेहरे पर लगी होती है इसलिए सोने से पहले फेस वॉश करना बेहद ज़रूरी है। और आप दिन में 2 से 3 बार सिर्फ पानी से भी अपने चेहरे को वॉश कर सकते हैं।

दूसरा है Toning तो अपनी स्किन को टोन करने के लिए आप गुलाब जल, खीरा, पुदीना पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हो। अब आती है मॉइस्चराइज़ यानी की स्किन के अंदर एक मॉइस्चराइज़र बनाए रखना। जिसे हमारे स्किन सोफट बनती है। अब अपनी स्किन को नेचुरल मॉइस्चराइज़  करने के लिए आप शहद, एलोवेरा और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

और हां आप घर में नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से मास्क भी बना सकते हैं। जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। बस ये ध्यान रखें की अपनी स्किन के अनुसार अपने स्किन मास्क को चुनें। हर्बल फेस मास्क ही चुनें। आप मुल्तानी मिट्टी का मास्क बनाकर लगा सकते हैं। आप हल्दी और शहद का मास्क बनाकर लगा सकते हैं। बेसन का उबटन और कई तरह के मास्क आप लगा सकते हैं।


सबसे ज़रूरी है फेशियल योगा

योगा करना हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है और योगा हमारे स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। ये तो सभी जानते हैं। लेकिन इसी के साथ फेशियल योगा और मसाज करने से हमारे चेहरे की मांसपेशियां मज़बूत होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। स्किन टाइट बनी रहती है। साथ ही चेहरा खिला-खिला रहता है, फेशियल योगा करने से फेस को और दिमाग  को काफी आराम मिलता है और स्किन पर बढ़ती उम्र का असर भी कम हो सकता है।

अगर आप लोग भी बीना किसी केमिकल प्रोडकट्स का इस्तेमाल किए अपनी स्किन पर नेचुरल ग्लो पाना चाहते है और अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं। तो इन बातों का हमेशा ध्यान रखे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा