12वीं में मार्स्क कम आने की वजह से शख्स को नहीं मिला रेंट पर मकान
हम सभी के परिवार वाले उन्हें पढ़ने कि लिए कहते रहते हैं। कहतें है कि अच्छे मार्क्स आएंगे तो आपको अच्छी नौकरी मिलेगी और आपका भविष्य बेहरत होगा। लेकिन आजतक किसी ने ये तो नहीं कहा कि मकान रेंट पर लेने के लिए भी अच्छे मास्क का होना ज़रूरी है। आपको मेरी ये बात काफी अजीब लग रही होगी। लेकिन ऐसा एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है। बेंगलुरु में एक लड़के के मार्स्क अच्छे नहीं आने के कारण मकान रेंट पर देने से मना कर दिया गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें शख्स का कहना है कि मकान मालिक ने अच्छे मार्स्क ना आने की वजह से उसे रेंट पर मकान देने से मना कर दिया। इस पोस्ट में दो व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट हैं। यह ट्वीट यूज़र शुभ ने 27 अप्रैल को पोस्ट किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, "अंक आपका भविष्य तय नहीं करते हैं, लेकिन यह निश्चित रूप से तय करते हैं कि आपको बंगलौर में फ्लैट मिलेगा या नहीं।" ये ब्रोकर और कमरे की खोज कर रहें शख्स के बीच की है। ब्रोकर का नाम ब्रिजेश है जो किराएं पर मकान खोज रहें योगेश से कहता है कि इतनी रात में आपको परेशान करने ...