Dusshera Vijay Dashami Wishes: दशहरा पर अपनों को भेजें शुभ संदेश और‌ बधाई संदेश

दशहरा, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार दशहरा का पावन पर्व बुधवार 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। यह संस्कृत के शब्द दशा (दस) से और हारा (हार) से लिया गया है। भारत में ये सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों में से एक है और हिंदू धर्म में दशहरा का विशेष महत्व है। यह त्यौहार हर साल अश्वनी मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार सितंबर या अक्टूबर के महीने में आता है।

दशहरा को भारत में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। देश भर में लोग इस दिन रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले जलाते हैं। जो बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है, और इस दिन आतिशबाज़ी भी होती है। साथ ही इस दिन बड़े बड़े मेले लगते हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्री राम ने लंका के राजा रावण को हराया था और देवी दुर्गा ने नौ रातों और दस दिनों के युद्ध के बाद अत्याचारी शैतान महिषासुर का वध किया था और देवता और पृथ्वी को उसके अत्याचार से आज़ाद कराया था।

जैसे कि कल 5 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है।तो अपने दोस्तों और जानकार लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो कुछ ऐसे दशहरा की हार्दिक बधाई दें।

रावण के पुतले के साथ,
अपनी सारी चिंताओं को भी जला दें।
खुश रहें और दूसरों को खुश करें
हैप्पी दशहरा!

भगवान राम आपको दशहरे के इस शुभ दिन
सफलता का आशीर्वाद दें
और करें आपके सपनों को पूरा
आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

रावण जलाओं,
बुराई को आग लगाओं,
अच्छाई को अपनाओ,
हैप्पी दशहरा 2022

जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका
वैसे आप भी जीते सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जाएं आपको
दुनिया भर की सारी खुशियां
दशहरे पर्व की शुभकामनाएं!

दशहरे का पावन पर्व सत्य की जीत का सन्देश दे रहा हैं,
बुराई का दशानन अच्छाई की अग्नि में विध्वंस हो रहा हैं,
प्रभु श्री राम के आचरण और इस पर्व के सन्देश को अपनाएं।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

कभी भी दुख का आप पर पड़े ना साया
श्री राम जी के नाम का ऐसा असर रहे छाया
हर पल धन धान्य आये आपका अंगना
विजयदशमी पर मेरी यही है मनोकामना
आपको दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!

बुराई का होता है विनाश, दशहरा लाता है उम्मीद की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,
आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्री राम,
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम,
दशहरा पर्व की शुभकामनाएं!

सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे,
जो अपने भीरत की बुराई को खुद मिटाएगा,
दशहरा की बधाई!

उत्सव का एक समय,
बुराई पर अच्छाई की जीत का समय,
एक समय जब दुनिया अच्छाई की शक्ति का उदाहरण देखती है,
हैप्पी दशहरा 2022!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा