Rangoli Designs: दिवाली के दिन इन बेहतर और आसान रंगोली डिजाइन से सजाए अपना घर

दिवाली हिंदुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दिवाली को दीपावली के रूप में भी जाना जाता है और ये कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल दीवाली 24 अक्टूबर सोमवार को मनाई जाएगी। दिवाली का यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश का, अज्ञान पर ज्ञान की, बुराई पर अच्छाई की और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। रोशनी और खुशियों के इस त्योहार को पूरे देश में बहुत ही भव्यता और धूमधाम से मनाया जाता है।

दिवाली के दिन हम सभी अपने घर को सजाते हैं। कुछ दिन पहले घरों में रंग रोगन कराते हैं। दिवाली के दिन नई चादर, पर्दों से लेकर घर के अलग-अलग हिस्सों को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। दीये जलाकर, रंग-बिरंगी रंगोली बनाते हैं और घरों को फूलों से सजाकर दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।

दीवाली के दिन रंगोली बनाना काफी शुभ मानना जाता है। मान्यता है कि इस दिन घर में, घर के आंगन या मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अपने मनचाहे रंगों और तो और फूलों का भी इस्तेमाल कर आप रंगोली बना सकते हैं।

अगर आप भी अपने घर को अलग दिखाने और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रंगोली बना रहे हैं, तो हमनें कुछ बेहतरीन और आसानी से बनने वाले रंगोली के कुछ डिजाइन यहां दिए हैं जिन्हें आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। 
















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा