अमिताभ बच्चन के कुछ प्रसिद्ध डायलॉग जो आज भी जुबान पर छाएं रहते हैं।

रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते है, मगर नाम है शहनशाह। आज बॉलीवुड के शहनशाह यानी की अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। अमिताभ बच्चन को बीग बी के नाम से भी पुकारा जाता है। अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 में इलाहाबाद में हुआ था बीग बी ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वह बहुत बखूबी से अपने किरदार को निभाते है। हम सभी ने अभिताभ बच्चन की कई फिल्में देखी है। हम अक्सर एक अभिनेता को उसके किरदार से पहचानते हैं। उनके बोलने का चरीका और फिल्मों में कुछ ऐले डॉयलोग होते हैं जो किरदार की पहचान बन जातें है तो बीग बी के ऐसे कई डॉयलाग है जिनका जादू छाया रहता है। कुछ ऐसे डायलॉग जो आज भी लोगों की जुबान पर छाएं रहते है। देश का बच्चा- बच्चा उनकी आवाज़ को पहचानता है। सिर्फ एक डायलॉग काफी होता है एक अभिनेता की पहचान के लिए। बीग बी के भी ऐसे कई दमदार डायलॉग हैं।

अमिताभ बच्चन के कुछ प्रसिद्ध डायलॉग:-

1. जंजीर – जब तक बैठने के लिए ना कहा जाये, शराफत से खड़े रहो, ये पुलिस स्टेशन है तुम्हारे बाप का घर नहीं।

2. दीवार – सपने भी समुंदर की लहरों की तरह हकीकत की चट्टानों से टकराकर टूट जाते हैं।

3. लावारिस – अगर अपनी मां का दूध पीया है तो सामने आ।

4. शोले – अंग्रेजों के ज़माने के जेलर, और इतनी घबराहट।

5. शक्ति – हमारे देश के काम ढूंढना भी एक काम है।

6. शोले – हम भी रोज़ खतरों से खेलते हैं।

7. तीन पत्ती – पैसा क्या है, सिर्फ एक नंबर ना।

8. शराबी – मूंछें हो तो नत्थूलाल जैसी वरना ना हो।

9. बुड्ढा होगा तेरा बाप – अबे बुड्ढा होगा तेरा बाप।

10. सत्ते पर सत्ता – दारू पीने से लीवल खराब हो जाता है।

11. पिंक – ना शब्द, एक शब्द नहीं अपने आप में एक पूरा वाक्य है।

12. डॉन – डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं ना मुमकिन है।

13. नमक हराम – है किसी मां के लाल में हिम्मत, जो मेरे साने आए?

14. सिलसिला – मैं और मेरी तन्हाई – अक्सर ये बातें करते हैं।

15. दीवार –मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता।

16. मेजर साहब – डोंट मेस विथ द आर्मी।

17. शोले – पार्टनर अब बोल ही दिए तो देख लेंगे।

18. दीवार – आज मेरे पास बंगला है, गाड़ी है बैंक बैलेंस है, क्या है तुम्हारे पास?

19. कालिया – हम जहां खड़े हो जाते हैं लाइन वहीं से शुरू होती है।

20. शक्ति – बहुत कोशिश की अपने दिल से आपकी मोहब्बत निकाल दूं लेकिन में हमेशा आपसे प्यार करता रहा।

21. त्रिशुल – आज आपके पास आप की सारी दौलत सही, सब कुछ सही, लेकिन मैंने आप से ज्यादा गरीब आज तक नहीं देखा, मिस्टर र के गुप्ता।

22. अग्निपथ – पूरा नाम, विजय दीनानाथ चौहान, बाप का नाम दीनानाथ चौहान, मां का नाम सुहासिनी चौहान, गांव मांडवा, उम्र छत्तीस साल।

23. कभी ख़ुशी कभी गम – कह दिया ना... बस कह दिया।

24. त्रिशूल – सही बात को सही वक्त पर की जाए जो उसका मजा ही कुछ और होता है, और में सही वक्त का इंतजार करता हूं।

25. शराबी – जिगर का दर्द ऊपर से नहीं मालुम होता है।

26. मोहब्बतें – इज्जत डर से नहीं... मोहब्बत से जीती जाती है।

27. सरकार राज – अपनी शर्तों पर चलने वालो को कीमत चुकानी पड़ती है, मुझे जो सही लगता है वो मैं करती हूं।

28. महोब्बतें- परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन ये इस गुरूकुल के तीन स्तंभ है। ये वो आदर्श है जिनसे हम आपका आनेवाला कल बनाते है। 

29. दीवार – तुम लोग मुझे ढूंढ रहे हो और मैं तुम्हारा यहां इंतजारा कर रहा हूं... इसे अपनी जेब से रख ले पीटर, अब ये ताला मैं तेरी जेब से चाबी निकाल कर ही खोलूंगा।

30. नमक हराम – I can talk English, I can walk English, I can laugh English, because English is very funny language.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा