संदेश

अक्टूबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Rangoli Designs: दिवाली के दिन इन बेहतर और आसान रंगोली डिजाइन से सजाए अपना घर

चित्र
दिवाली हिंदुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दिवाली को दीपावली के रूप में भी जाना जाता है और ये कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल दीवाली 24 अक्टूबर सोमवार को मनाई जाएगी। दिवाली का यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश का, अज्ञान पर ज्ञान की, बुराई पर अच्छाई की और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। रोशनी और खुशियों के इस त्योहार को पूरे देश में बहुत ही भव्यता और धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के दिन हम सभी अपने घर को सजाते हैं। कुछ दिन पहले घरों में रंग रोगन कराते हैं। दिवाली के दिन नई चादर, पर्दों से लेकर घर के अलग-अलग हिस्सों को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। दीये जलाकर, रंग-बिरंगी रंगोली बनाते हैं और घरों को फूलों से सजाकर दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दीवाली के दिन रंगोली बनाना काफी शुभ मानना जाता है। मान्यता है कि इस दिन घर में, घर के आंगन या मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अपने मनचाहे रंगों और तो और फूलों का भी इस्तेमाल कर आप रंगोली बना सकते हैं। अगर आप भी अपने घर को अलग दिखाने और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रंगो...

अमिताभ बच्चन के कुछ प्रसिद्ध डायलॉग जो आज भी जुबान पर छाएं रहते हैं।

चित्र
रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते है, मगर नाम है शहनशाह। आज बॉलीवुड के शहनशाह यानी की अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। अमिताभ बच्चन को बीग बी के नाम से भी पुकारा जाता है। अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 में इलाहाबाद में हुआ था बीग बी ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वह बहुत बखूबी से अपने किरदार को निभाते है। हम सभी ने अभिताभ बच्चन की कई फिल्में देखी है। हम अक्सर एक अभिनेता को उसके किरदार से पहचानते हैं। उनके बोलने का चरीका और फिल्मों में कुछ ऐले डॉयलोग होते हैं जो किरदार की पहचान बन जातें है तो बीग बी के ऐसे कई डॉयलाग है जिनका जादू छाया रहता है। कुछ ऐसे डायलॉग जो आज भी लोगों की जुबान पर छाएं रहते है। देश का बच्चा- बच्चा उनकी आवाज़ को पहचानता है। सिर्फ एक डायलॉग काफी होता है एक अभिनेता की पहचान के लिए। बीग बी के भी ऐसे कई दमदार डायलॉग हैं। अमिताभ बच्चन के कुछ प्रसिद्ध डायलॉग:- 1. जंजीर – जब तक बैठने के लिए ना कहा जाये, शराफत से खड़े रहो, ये पुलिस स्टेशन है तुम्हारे बाप का घर नहीं। 2. दीवार – सपने भी समुंदर की लहरों की तरह हकीकत की चट्टानों से टकराकर टूट जाते हैं। 3....

Karwa Chauth Mehendi Design 2022: करवा चौथ पर लगाएं ये सिंपल और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, यहां देखिए डिजाइन

चित्र
भारत में मनाए जाने वाले सभी हिंदू त्योहारों में करवा चौथ का एक बहुत ही खास स्थान है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। इस साल यह शुभ अवसर 13 अक्टूबर 2022 को पड़ रहा है। करवा चौथ पर‌ विवाहित महिलाएं अपने पति के लिए पूरे दिन का निर्जला व्रत रखती है और अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से पति की आयु लंबी होती है। महिलाएं रात में चांद देखने और चांद को अर्घ्य देने के बाद ही करवा चौथ का व्रत खोलती हैं। पूरे देश में इस‌ त्योहार को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। महिलाएं करवा चौथ की तैयारी काफी पहले से ही शुरू कर देती हैं। इस दिन महिलाएं कपड़े पहन और सोलह श्रृंगार कर इस‌ दिन के नियमों का पालन करती हैं। श्रृंगार में सबसे ज़रूरी मेहंदी भी होती है। इस‌ तरह मेहंदी लगाना करवा चौथ का एक मुख्य और महत्वपूर्ण हिस्सा है। विवाहित महिलाएं एक दिन पहले मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी उनकी सुंदरता को और बढ़ा देती है।  इसलिए हम आपको करवा चौथ पर लगाने के लिए कुछ सिंपल और लेटे...

Dusshera Vijay Dashami Wishes: दशहरा पर अपनों को भेजें शुभ संदेश और‌ बधाई संदेश

चित्र
दशहरा, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार दशहरा का पावन पर्व बुधवार 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। यह संस्कृत के शब्द दशा (दस) से और हारा (हार) से लिया गया है। भारत में ये सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों में से एक है और हिंदू धर्म में दशहरा का विशेष महत्व है। यह त्यौहार हर साल अश्वनी मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार सितंबर या अक्टूबर के महीने में आता है। दशहरा को भारत में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। देश भर में लोग इस दिन रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले जलाते हैं। जो बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है, और इस दिन आतिशबाज़ी भी होती है। साथ ही इस दिन बड़े बड़े मेले लगते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्री राम ने लंका के राजा रावण को हराया था और देवी दुर्गा ने नौ रातों और दस दिनों के युद्ध के बाद अत्याचारी शैतान महिषासुर का वध किया था और देवता और पृथ्वी को उसके अत्याचार से आज़ाद कराया था। जैसे कि कल 5 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है।तो अपने दोस्तों और जानकार लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ...