नवरात्रि में इन आदतों से बनाए दूरी
नवरात्रि का उत्सव देवी दुर्गा को समर्पित होता है। भारत में नवरात्रि के त्योहार की एक अहम भूमिका है। नवरात्रि शब्द संस्कृत के नव और रत्रि शब्द से बना है। जिसका अर्थ है नौ रातें। भारत में नवरात्रि का त्यौहार साल में दो बार आता है, चैत्र नवरात्रि (मार्च-अप्रैल) और शरद शरद नवरात्रि (सितंबर) में। इस साल नवरात्रि 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा की जाती है।
नवरात्रि के शुभ अवसर पर लोग नौ दिनों तक उपवास करते हैं और देवी के नौ रूपो की पूजा करते हैं। यह त्योहार सभी हिंदुओं के लिए काफी महत्व रखता है। जो लोग नो दिन देवी के नौ रूपों की पूजा अर्चना, हवन करते हैं और नौं दिनों तक उपवास रखते हैं। उन्हें नवरात्रि के इन नौ दिनों के दौरान कुछ कठोर नियमों का पालन करना चाहिए।
नवरात्रि में आपको ये काम करने से बचना चाहिए :
- शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। हिंदू धर्म के अनुसार नवरात्रि के साथ ही किसी भी धार्मिक समारोह या त्योहार पर शराब का सेवन करना या सेवन कर वहां जाना सख्त मना है।
- व्रत रखने वाले भक्तों को नवरात्रि के दौरान बाल, नाखून नहीं कटवाने चाहिए और साथ ही दाढ़ी को शेव करने से भी बचना चाहिए।
- प्याज और लहसुन नहीं खाना चाहिए। क्योंकि लहसुन और प्याज को तामसिक प्रकृतिक भोजन पदार्थ माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, इसका सेवन करने से अज्ञानता और वासना में बढ़ोतरी होती है।
- नवरात्रों के दौरान हल्का और सात्विक भोजन करना चाहिए।
- इसके दौरान सभी मांसाहारी खाद्य पदार्थ नहीं खाने चाहिए।
- अगर घर में अखंड ज्योति जला रहें है तो घर को खाली छोड़कर बाहर ना जाएं।

Very informative
जवाब देंहटाएंWow 😍
जवाब देंहटाएं