नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। राजू कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। दरअसल, जिम में वर्कआउट करते समय राजू अचानक बेहोश हो गए थे।  जिसके बाद 10 अगस्त को उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर पता चला की उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। राजू तब से ही अस्पताल में भर्ती थे। 

उन्हें कई बार होश आया और डॉक्टर के साथ उनके परिजनों में उनके सही होने की उम्मीदें जगी थी कि वो जल्द ही सकुशल स्वस्थ होकर अपने घर लौट जाएंगे। लेकिन इतने समय तक बीमारी से लड़ने के बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पुरे देश में शोक का माहौल है।

राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। राजू श्रीवास्तव को उनकी मस्तअंदाज़ मिमिक्री के लिए जाना जाता था। उनको असली सफलता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली थी। इस शो में राजू ने अपने कमाल प्रदर्शन की बदौलत घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बना ली। उन्होंने बिग बॉस 3 में भाग लिया था लेकिन 2 महीने घर में सबको गुदगुदाने के बाद वोट आउट हो गए। बाद में उन्होंने कॉमेडी शो, कॉमेडी का महा मुकाबला में भाग लिया। 2013 में राजू ने अपनी पत्नी के साथ नच बलिए सीजन 6 में भाग लिया था। इसके बाद राजू श्रीवास्तव ने राजनीतिक में भी अपना हाथ आजमाया। 2014 में उन्होंने समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव के लिए कानपुर से मैदान में उतरे। लेकिन 11 मार्च 2014 को राजू ने यह कहते हुए टिकट वापस कर दिया कि उन्हें पार्टी की स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला रहा। उसके बाद वह 19 मार्च 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए नामित किया था।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा