दोस्ती के नाम पर बनी बॉलीवुड कुछ मशहुर फिल्में जो आज भी लोगों के दिलों में छाई हुई हैं
7 अगस्त को ‘फ्रेंडशिप डे’ है। फ्रेंड जो हर हालत में जिंदगी के हर उतार चढ़ाव में हमारा साथ देते हैं। दोस्ती का रिश्ता हर रिश्ते में सबसे ऊपर होता हैं। किसी भी रिश्ते को अच्छे से निभाने के लिए भी सबसे ज़्यादा दोस्ती ज़रूरी है। दोस्त वो होता है जिससे हम अपने दिल की बात कह सकें, सुख-दुख के हमारे साथ हमारे दोस्त ही होते हैं। जिससे हम सलाह लें सकते हैं। यह रिश्ता हमारी जिंदगी का सबसे अहम है। दोस्त एक सपोट सिसटम की तरह होते हैं। जो हमारा हर जगह साथ देते हैं। ऐसें ही बॉलीवुड में भी कई फिल्में दोस्ती को दर्शाती हैं। दोस्ती पर बनी बॉलीवुड की ये फिल्में बहुत मशहूर है। जो सुपर-डुपर हिट भी रही हैं। कई फिल्में कई गानें जो दोस्तों के लिए बहुत मशहुर हैं। तो चलिए आज फ्रेंडशिप डे पर हम बात करेंगे बॉलीवुड की उन फिल्मों की जिनमें दोस्ती को बहुत अच्छे से दर्शाया गया है।
Photo by Google
शोले फिल्म: इस फिल्म ने दर्शकों के दिल में एक खास जगहा बनाई थी। फिल्म की कहानी, गाने और डायलॉग लोगो का बहुत पसंद आए थे अभी भी यह काफी लोकप्रिय हैं। इस फिल्म में जय और वीरू की जोड़ी ने दोस्ती की अलग मिसाल पेश की। आज भी जय और वीरू यानी धर्मेंद्र और अमिताभ कि जोड़ी अज भी बहुत मशहूर है।
Photo by Google
वीरे दी वेडिंग: 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ ने तो कमाल ही कर दिया। महिलाओ और लड़कियों की दोस्ती पर बनी लोगों को बहुत पसंद आ है। ये सब साथ में घूमती है, छुट्टियां मनाती हैं और एक-दूसरे की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करती हैं।
Photo by Google
याराना: फिल्म याराना का गाना ‘तेरे जैसा यार कहां’... आज भी लोग इस गाने को बहुत पसंद करते है। यह काफी लोकप्रिय गाना है। इस फिल्म में बिशन अपने दोस्त किशन को बड़ा सिंगर बने में बहुत मद्द करता है और किशन भी अपने दोस्त को हर मुसीबत से बचाता है।
Photo by Google
3 इडियट्स: इस फिल्म ने लोगो के दिल में अपनी अच्छी-खासी जगह बनाई हैं। फिल्म में यह दर्शाया गया है कि एक दोस्त कैसे अपने दोस्तों को उनके सपने का महत्व बताता है। उन्हें अलग तरह से सोचना सिखाता है, जीना सिखाता है। अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित करता है।
Photo by Google
रंग दे बसंती: इस फिल्म में दोस्ती और देश प्रेम को एक साथ दिखाया गया है। शहीद हो चुके अपने दोस्त को न्याय दिलाने के लिए कैसे ये सभी दोस्त अपनी जान की परवाह किए बिना लड़ते हैं, यह देखना काबिले तारीफ है। इस फिल्म का गीत रंग दे बसंती भी काफी लोकप्रिय है।
Photo by Google
यारियां: फिल्म का नाम से ही पता लगता है कि फिल्म दोस्तों पर आधारित है। सिक्किम की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले पांय स्टूडेंट्स अपने कॉलेज को टूटने से बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिआ के स्टूडेंटस के साथ कॉम्पीटीशन में पार्टिसिपेट करेत हैं। जिसके दौरान वो अपने एक दोस्त को खो भी देते हैं। फिर कैसे वो अपने उस दोस्त को इंसाफ दिलाते हैं।
Photo by Google
कुछ-कुछ होता है: राज और अंजलि की कहानी जो कॉलेज में काफी अच्छे दोस्त थे। एक दूसरे से लड़ते, झगड़ते लेकिन फिर एकसाथ हो जाते। फिर अंजलि को राज से प्यार हो जाता है, लेकिन राज तो किसी और से प्यार करता है तब अंजलि राज को छोड़ कही दूस चली जाती है। बाद में अंजलि का पहला प्यार यानी राज उसकी जिंदगी में वापस आ जाता है।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें