सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई, आखिर कौन है उनके साथ इन तस्वीरों में...

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अचानक से एक धमाकेदार न्यूज़ दी है। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिन्हें देखकर लग रहा है कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है। सोनाक्षी की तरफ से ये चोकाने वाली ख़बर है क्योंकि सोनाक्षी उन एक्ट्रेस में से है जिनके अफेयर की चर्चे कम ही सुनने में आई हैं।

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें सोनाक्षी मिस्ट्री ब्वॉय के साथ नज़र आ रही हैं। हालांकि सोनाक्षी की किसी भी तस्वीर में ब्वॉय का चेहरा नज़र नहीं आ रहा है। लेकिन हर फोटो में सोनाक्षी अपनी रिंग ज़रूर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। सोनाक्षी ने ये बात सस्पैंस बना दी है कि आखिर उनका मंगेतर कौन है। तस्वीरों में सोनाक्षी के मंगेतर ने उनका हाथ थामा हुआ है। पर इन तस्वीरों में उन्होनें अपने फिऑन्से का चेहरा नहीं दिखाया है। 

सोनाक्षी फोटो में अपने पार्टनर के कंधे पर प्यार से हाथ रखकर स्माइल करती नज़र आ रही है। वहीं, तीसरी तस्वीर में सोनाक्षी अपने पार्टनर का हाथ थामे हुए दिखाई दे रही हैं। सब तस्वीरों में सोनाक्षी अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नज़र आ रही है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है। हालांकि सोनाक्षी ने अभी इसके बारे में साफतौर पर कुछ नहीं कहा है। 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा है कि, 'मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है!!! मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है… और मैंं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतज़ार नहीं कर सकती विश्वास नहीं कर सकती ये इतना आसान था'। 

फैंस कमेंट में उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ सोनाक्षी की ये तस्वीरें उनके करीबियों ने अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए उन्हें खुशी ज़ाहिर की है।सोनाक्षी बॉलीवुड के मशहुर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी आखिरी बार फिल्म 'भुज द प्राइज' में नज़र आई थी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा