जानें, बॉलीवुड के सितारों ने कैसे मदर्स डे पर किया अपनी माँ को विश

माँ, ये बहुत छोटा से शब्द है। लेकिन इस शब्द की अहमियत उतनी ही ज्यादा है। माँ के बारे में जितना लिखा जाए उतना ही कम है। माँ वो है जो हमें इस दुनिया में लाई है। हमारे मुंह से निकला पहला शब्द माँ हैं। दुनिया में लाने से लेकर हमें सब ही तो माँ ने सिखाया है। माँ ही हमारी पहली शिक्षक है जो बीना किसी लालच के हमें सब सिखाती है हमें काबिल बनाती है। माँ ही हमारी मार्गदर्शक होती है। हमारी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखती है। बिना किसी लालच के माँ ही हमें लाड़ लड़ाती है। अपने से पहले अपने बच्चों की खुशियों का सोचती है। माँ के बीना हर घर अधूरा है। जब भी कभी हम स्कूल या ऑफिस से घर आते हैं तो घर आते ही हम माँ को पुकारते हैं। अपनी माँ से अपने दिल की बातें करते हैं। माँ वो है जिसका कहना तो भगवान भी कभी नहीं टाल पाए। वैसे तो माँ का कोई दिन नहीं होता लेकिन फिर भी सामाजिक तौर-तरीके के आधार पर हम एक दिन  अपनी माँ को समर्पित करते हैं। आज 8 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है. इस मौके पर सेलेब्रिटीज ने भी अपनी माँ के साथ कुछ तस्वीरे साझां करते हुए उनके लिए कुछ शब्द लिखे हैं। 


सारा अली खान

सारा अली खान ने अपनी माँ को मदर्स जे विश करते हुए अपनी माँ अमृता सिंह के साथ तस्वीर सांझी करते हुए कैप्शन में लिखा, हैप्पी मदर्स डे मम्मी। जब आपकी टमी में थी, तब से आपको प्यार करती हूं। 


करीना कपूर 

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तैमूर और जेह के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करीना अपने दोनों नवाब के साथ पूल में चिल कर रही हैं और दोनों को अपने बाहों में लिया हुआ है। इसके साथ ही करीना कैप्शन में लिखती हैं कि 'मेरी जिंदगी की लेंथ और ब्रेथ हैप्पी मदर्स डे।'


आलिया भट्ट

इस स्पेशल डे पर आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपनी मां सोनी राजदान  और सासू मां नीतू कपूर के साथ नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया कैप्शन में लिखती हैं कि मेरी खूबसूरत माएं। हैप्पी मदर्स डे। हर दिन इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया है।


सोहा अली खान 

सोहा अली खान ने अपनी माँ शर्मिला टैगोर के साथ एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, अगर कभी ऐसा दिन आता है जब हम एक साथ नहीं हो सकते हैं, तो मुझे अपने दिल में रखें। मैं हमेशा वहीं रहूंगी।


करण जौहर 

फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी माँ हिरू जौहर के साथ-साथ अपने बच्चों की फोटो शेयर की और हैप्पी मदर्स डे लिखा।


अनुष्का शर्मा 

अनुष्का शर्मा ने मदर्स डे पर दो तस्वीरे शेयर की पहली तस्वीर में वो अपनी बेटी वामिका के साथ नज़र आ रही हैं और दूसरी तस्वीर में अपनी मां के साथ नज़र आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, हैप्पी मदर्स डे माँ.. मुझे देखने और विशेष रूप से पिछले साल और कुछ महीनों से मेरे लिए इतना बड़ा समर्थन करने के लिए धन्यावाद आपको इच्छा शक्ति और शक्ति अभूतपूर्व है और आप हम सभी से बहुत प्यार करते हैं।


कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे अपनी माँ और अपनी सासू माँ के साथ दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में कैटरीना ने लिखा हैप्पी मदर्स डे।



नव्या नवेली नंदा

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपनी माँ के साथ पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए दिल का इमोजी शेयर किया।


मौनी रॉय

मौनी रॉय ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी माँ और सासू माँ दोनो नज़र आ रही हैं और इस तस्वीर को शेयर करते हुए मौनी लिखती हैं कि मेरी माओं और दुनिया की सभी माओं को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं।



यामी गौतम 

यामी गौतम  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की है। जिसमें पहली तस्वीर में वो अपनी मां के साथ नज़र आ रही है और दूसरी में अपनी सासू माँ के साथ नज़र आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए यामी ने कैप्शन में लिखा, आशा है कि मैं आप दोनों की तरह दयालु, प्यार करने वाला और मजबूत हूं। तुम दोनों मेरे लिए भगवान का उपहार हो, मेरे लिए भगवान का उपहार हो, मेरे खूबसूरत मम्मा, हैप्पी मदर्स डे।


प्रीति जिंटा

मुझे कभी समझ नहीं आया कि मेरी माँ क्यों लगातार मेरे बारे में चिंता करती रहती थी और मैं कहां हूं ये जाना चाहती थी। लेकिन मैं अब मां बनने कि बाद अब मैं इसे समझने लगी हूं। पहले अपने बार में सोचने से लेकर, अपने बच्चों को पहले रखना सीखने तक, मैं यह समझने लगी हूं कि मातृत्व क्या होता है। यह सुंदर, सशक्त और थोड़ा डरावना है। मुझे उम्मीद है कि मेरे बच्चे मेरी मां की तुलना में मेरे प्रति अधिक संवेदनशील और सराहना हैं। चाहे जो भी हो, मैं अपने बच्चों से अधिक प्यार करना और सभी माताओं की तरह कम उम्मीद करना सीखूंगी और वह सब कुछ करूंगा जो मैं कर सकती हूं, ताकि वे खुद के सर्वश्रेष्ठ बनें, सभी माताओं को हैप्पी मदर्स डे, आज, कल और हर दिन।

विक्की कौशल

मदर्स डे के मौके पर विक्की कौशल ने फोटो शेयर की हैं जिसमें एक तस्वीर में विक्की अपनी माँ के साथ दिख रहें हैं और दूसरी फोटो में अपनी सासू माँ यानी की कैटरीना की मम्मी के सात नज़र आ रहें है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्की ने कार्लसन में लिखा है, माँवां ठंडियां छाँवां, हैप्पी मदर्स डे।

सोनू सूद

सोनू सूद ने अपनी माँ के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, कि सबने कहा आज मदर्स डे है. मैं तुम्हें हर रोज मनाता हूं मां काश तुम आसपास होती..दुनिया कुछ अलग होती।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा