'दाढ़ी-मूंछ' पर मज़ाक करना भारती सिंह को पड़ा भारी, अब हाथ जोड़कर माफी मांगी
अपनी कॉमेडी के ज़रिए लोगों को हसाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह अपने एक जोक के कारण मुश्किलों में आ गई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर शेयर की जा रही है। जिसमें भारती ने अपने एक शो में दाढ़ी-मूंछों पर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी थी जिसपर अब विवाद बढ़ता जा रहा है। भारती ने इसमें दाढ़ी मूंछों पर एक मजाक किया था।
वीडियों में भारती जैस्मिन भसीन के साथ बात करते हुए दिख रही हैं। भारती इस वीडियों में दाढ़ी मूंछों पर कमेंट करते हुए नज़र आ रही हैं कि "दाढ़ी मूछ क्यों नहीं चाहिए। दाढ़ी मूछ के बड़े फायदे होते हैं। दूध पियों, ऐसे दाढ़ी मुंह में डालो, सेवइयों का स्वाद आता है। मेरे काफी फ्रेड्स लोगों की शादी हुई है, जिनकी इतनी इतनी दाढ़ी है, वो सारा दिन दाढ़ी में से जुएं निकालती रहती है।"
भारती द्वारा दाढ़ी पर की गई इस टिप्पणी पर सिख सामुदाय द्वारा अपत्ति जताई जा रही है। बीते दिन सिख समुदाय के लोगों ने भारती के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सुनने में ये भी आया के की भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
मामले को बढ़ता देख कॉमेडियन भारती सिंह ने माफी मांगी है। भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियों शेयर की है जिसमें भारती हाथ जोड़कर माफी मांगती हुई दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने कहा कि उनका इरादा किसी धर्म को ठोस पहुंचाने का नहीं था। अगर उनके द्वारा कहीं इस बात पर किसी धर्म या जात के लोगों को तकलीफ पहुंची है तो वो हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगना चाहती हूं। अगर उन्होंने अनजाने में किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, तो वह माफी मांगती है। इसी के साथ ही भारती ने केप्शन में लिखा है कि, "मैं कॉमेडी करती हूं लोगों को खुश करने के लिए ना कि किसी का दिल दुखाने के लिए। अगर मेरी किसी बात से कोई हार्ट हुआ है तो मुंझे माफ कर देना अपनी बहन समझ के।"
यहां देखे वीडियो,

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें