सोनाक्षी सिन्हा की सगाई की तस्वीरों के पिछे असल में ये बात...

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपनी तस्वीरों की वज़ह से काफी चर्चा में आई थी। दरअसल, पिछले दिनों सोनाक्षी में अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिन तस्वीरों में सोनाक्षी मिस्ट्री ब्वॉय के साथ नज़र आ रही हैं। हालांकि सोनाक्षी की किसी भी तस्वीर में ब्वॉय का चेहरा नज़र नहीं आ रहा है। लेकिन हर फोटो में सोनाक्षी अपनी रिंग ज़रूर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। जिसे देखकर ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है। लेकिन असल में वो अपने नए ब्रांड की शुरूआत कर रहीं हैं।

सोनाक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक ताज़ा तस्वीर और साथ ही एक वीडियो शेयर किया है। जिससे देखकर ये साफ हो गया है कि आखिर सोनाक्षी क्या करने वाली है। सोनाक्षी SOEZI नाम से अपने नए आर्टिफिशियन नेल ब्रांड की शुरूआत कर रहीं हैं। इस ब्यूटीकेयर ब्रांड में सोनाक्षी और क्या-क्या लेकर आने वाली हैं ये बात तो अभी तक साफ नहीं हैं। लेकिन अपने इस ब्रेंड की शुरूआत करने के बाद सोनाक्षी बॉलीवुड की उन एक एक्ट्रेस ने शामिल हो गई हैं, जो फिल्मों के अलावा भी अपना बिजनेस चलाती हैं।

ऐसी कई बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस है जो पहले से ही अपना ब्रांड चलाती है। अनुष्का शर्मा 'नुश' नाम का क्लॉदिंग ब्रांड चलाती हैं। आलिया भट्ट प्रोडक्शन हाउस के अलावा ‘Ed-a-mamma’ नाम से क्लॉदिंग ब्रांड भी चलाती है। तो वहीं सोनम कपूर और रिया कपूर ‘Rheson ‘ नाम से अपना क्लॉदिंग ब्रांड चलाते हैं और कैटरीना कैफ 'के ब्यूटी' नाम के कॉसमेटिक ब्रांड की मालिक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा