पहले एक्टिंग और अब मॉडलिंग में छाएं नीरज चोपड़ा
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर का जैवलिन थ्रो कर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा खेल के अलावा एक्टिंग और फैशन की दुनिया में भी छाएं हुए हैं। पिछले दिनों नीरज ने Cred के एक विज्ञापन में अपनी कमाल की एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। अब उन्होंने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।
नीरज चोपड़ा ने वॉग इंडिया के लिए फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में नीरज किसी प्रोफेशनल मॉडल से कम नहीं लग रहे हैं। टॉप मैगजीन वॉग ने नरीज चोपड़ा को साल 2021 के लिए ‘मैन ऑफ द ईयर’ चुना हैं। यह तस्वीरें नीरज ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की और नीरज के फैंस को यह तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों में नीरज अपने गोल्ड मेडल के साथ भी नज़र आ रहे हैं।
नीरज चोपड़ा ने वॉग मैगजीन से बातचीत में कहा, मैं जैसा पहले था अभी भी वैसा ही हूं। ये देखकर अच्छा लगता है कि लोग आपको पहचानते हैं और आपकी तारीफ करते हैं। नीरज चोपड़ा ने इस बात को लेकर खुशी जताई है कि जिस खेल को लोग पहले समझते नहीं थे, अब उसके बारे में जानने लगे हैं। नीरज ने कहा, पहले लोगों को इस खेल के बारे में बताना पड़ता था। इसके बाद भी उन्हें समझ में नहीं आता था। अब देश का हर शख्स यह जानने लगा है कि जैवलिन क्या होता है।
इसे पहले पहले भी नीरज चोपड़ ने 19 सिंतबर को अपने ट्विटर हैंडल से Cred का एक विज्ञापन शेयर किया था। जिसमें वह कमाल की एक्टिंग करते हुए नज़र आए। उनकी इस एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। नीरज ने इस विज्ञापन को शेयर करते हुए लिखा था, 360 डिग्री मार्केटिंग।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें