Jinne Jamme Saare Nikamme: फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कॉमेडियन फिल्म में देखने को मिल सकता है इमोशनल चट!

 हमेशा लोगों को हसाने वाले पंजाबी सिनेमा के बाप-बेटे की जोड़ी इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का नाम “जिन्ने जमें सारे निकम्मे” हैं। फिल्म के ट्रेलर कि बात करें तो पंजाबी सिनेमा में ऐसी कहानी पहले बार देशने को मिल रही है। 

फिल्म में निरंजन सिंह और सतवंत कौर की कहानी हैं, जो चार बेटों के माता-पिता हैं। निरंजन सिंह और सतवंत कौर हर मां-बाप की तरह अपने बच्चों को बड़े लाड प्यार से पालते है। लेकिन बच्चें बड़े होते ही अपने मां-बाप को समय देना बंद कर देते हैं। बच्चें उनसे अलग रहने लगते हैं। इसलिए वो दोनों अधेड़ उम्र में पांचवां बच्चा पैदा करने की सोचते हैं, जब इस बात का पता उनके चार बेटे को चलता है तब वह उनके साथ घर में आकर रहनें लगते हैं और अपने मां-बाप को दूर रखनें की कोशिश करते हैं।

फिल्म में जसविंदर भल्ला, सीमा कौशल, बिन्नू ढिल्लों और पुखराज भल्ला हैं। इनकें साथ ही फिल्म में दीपावली राजपूत, भूमिका शर्मा और अरमान अनमोल जैसें अभिनेताओं को भी पेश किया है। फिल्म का निर्देशन केनी छाबड़ा ने किया है और फिल्म नरेश कथूरिया द्वारा लिखी गई है। नरेश कथूरिया पंजाबी फिल्म सिनेमा जगत के बहुत बड़े लेखक माने जाते है खासकर जब कॉमेडियन फिल्म की बात होती है। 

फिल्म 14 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों में फिल्म के लिए उत्साह देखने को मिल रहा हैं। फिल्म के ट्रैलर को देखकर लग रहा है कि फिल्म दिल छू लेने वाली हो सकती है। कॉमेडी के साथ ही फिल्म समाजिक संदेश देने वाली कहानी हैं। ट्रैलर को देखकर तो ट्रैलर में कॉमेडी के साथ-साथ थोड़ा इमोशनल टच भी दिया गया है। कहीं ना कहीं फिल्म बॉलीवुड फिल्म “बधाई हो” की तरह लग रही है। जैसे की फिल्म में निरंजन सिंह और सतवंत कौर को यह विचार बधाई हो फिल्म देखकर आता है। अब यह तो फिल्म देखनें के बाद ही पता चलेगा की फिल्म की पूरी कहानी क्या है और क्या फिल्म को नया मोड़ दिया गया है या नहीं। कैरी ऑन जट्टा जैसी कॉमेडियन फिल्म में हमेशा धूम मचाने वाले पंजाबी सिनेमा के मशहूर बाप-बेटे की यह जोड़ी ओटीटी पर क्या धूम मचाती है। फिल्म 14 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होगी तभी फिल्म देखकर ही फिल्म की कहानी का पता चलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा